Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- दिल्ली की लगातार दूसरी जीत:मुंबई को 6 विकेट से हराया, इम्पैक्ट प्लेयर रिजवी ने 90 रन बनाए

    16 hours ago

    1

    0

    IPL के 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। यह DC की लगातार दूसरी जीत है। शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। 163 रन का टारगेट दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 51 बॉल पर 90 रन बनाए। उनकी सीजन में यह लगातार दूसरी फिफ्टी रही। उनके अलावा पाथुम निसांका ने 44 और डेविड मिलर ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सैंटनर को 1-1 विकेट मिला। वहीं, नीतीश राणा को जसप्रीत बुमराह ने रन आउट किया। इससे पहले, MI के लिए स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक (51 रन) लगाया। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 35, नमन धीर ने 28 और मिचेल सैंटनर ने नाबाद 18 रन बनाए। DC के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला। मुंबई इंडियंस के रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या आज के मैच में नहीं खेले। टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए आज वे टीम की कमान संभाल रहे हैं। दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पूरी खबर… मैच का स्कोरकार्ड…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘रामायण’ में रणबीर के लुक और कॉस्ट्यूम पर उठे सवाल:डिजाइनर्स बोलीं- टीवी में सीमित बजट और समय के बावजूद डिजाइन ज्यादा समृद्ध और जीवंत था
    Next Article
    मुकेश कुमार ने 2 बेहतरीन कैच पकड़े:बुमराह के डायरेक्ट हिट से नीतीश रन आउट, निसांका के 2 कैच छूटे; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment