Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- दिल्ली को 75 रन पर ऑलआउट:हेजलवुड को 4, भुवनेश्वर को 3 विकेट; जवाब में बेंगलुरु का स्कोर 6/0

    19 hours ago

    1

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 75 रन पर ऑलआउट कर दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने 8 रन के स्कोर पर ही दिल्ली के 6 विकेट निकाल लिए। इसके बाद अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने 1.2 ओवर में बिना विकेट खोए 8 रन बना लिए हैं। जैकब बेथल और विराट कोहली क्रीज पर हैं। बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट झटके। उन्होंने केएल राहुल, समीर रिजवी, नीतीश राणा और अभिषेक पोरेल को पवेलियन भेजा। भुवनेश्वर ने 3 विकेट लिए। उन्होंने साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल को आउट किया। इसके अलावा रसिख सलाम डार, क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग XI दिल्ली कैपिटल्स- साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर- अभिषेक पोरेल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख डार | इम्पैक्ट प्लेयर्स- जेकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूजी आंखें, टूटा दांत… Splitsvilla X6 फेम प्रीत सिंह पर इंफ्लुएंसर ने मुंबई क्लब में किया हमला, उर्फी जावेद बोलीं- पुलिस के पास जाओ
    Next Article
    दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी, चल रहीं तेज हवाएं; सामने आया VIDEO

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment