Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL सटोरिए इस बार गोवा से सजा रहे फील्डिंग:मुरादाबाद के कई सट्टेबाजों का गोवा-जिम कॉर्बेट में डेरा; क्रॉकरी व्यापारी कर रहा लीड

    4 hours ago

    2

    0

    IPL के पिछले सीजन में मुरादाबाद पुलिस की कड़ी कार्रवाई से घबराए आईपीएल सटोरियों ने इस बार शहर छोड़कर गोवा और जिम कॉर्बेट में अपने ठिकाने बनाए हैं। पुराने आईपीएल सटोरियों के साथ-साथ इस फील्ड में उतरे कुछ नए खिलाड़ी भी पुलिस की रडार पर हैं। फिलहाल एक क्रॉकरी व्यापारी आईपीएल सट्टे की बागडोर संभाले है। पिछली बार एक सटोरिए के बड़ी रकम हार जाने के बाद इस खेल का भंडाफोड़ हुआ था। जिसके बाद कई बड़े कारोबारी और सियासी लोग इस खेल में पकड़े गए थे। दरअसल पुलिस ने 20 रईसजादों के ग्रुप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। पिछले 10 सालों से ये ग्रुप शहर में आईपीएल सट्टे का सिंडिकेट चला रहा था। लेकिन पूरा मामला उस वक्त खुला जब शहर में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर का करीबी दोस्त इस सट्टे में 60 लाख रुपए हार गया। आईपीएल सटोरियों ने इस पर हारी रकम चुकाने का प्रेशर बनाया तो सटोरिए ने पुलिस इंस्पेक्टर से मदद मांगी। इसके बाद इन सभी को ट्रैप करने का प्लान तैयार किया गया। पूरे ऑपरेशन में जहां इंस्पेक्टर का करीबी दोस्त हारी रकम के 60 लाख चुकाने से बच गया, वहीं आईपीएल के सट्टेबाजों को कई महीने तक जेल में रहना पड़ा था। पुलिस की इसी सख्ती से आईपीएल सटोरिए घबराए हुए हैं। क्रॉकरी व्यापारी बना आईपीएल सट्टे का हेड सूत्रों का कहना है कि आईपीएल सट्टे को इस वक्त शहर का एक बड़ा क्रॉकरी व्यापारी लीड कर रहा है। उसी के गुर्गे शहर में आईपीएल का सट्टा करा रहे हैं। इसी के साथ मालवीय नगर का एक पुराना सटोरिया भी इस गैंग में शामिल है। जो पूर्व में ज्वैलरी की दुकान करता था, लेकिन आईपीएल सट्टे के खेल में उतरने के बाद अब फुल टाइम सट्टा गैंग को हैंडल करता है। कई व्हाइट कॉलर लोग भी शहर में सट्टा खेलने के शौकीन हैं। इनकी लत इस कदर हावी है कि पिछले सीजन में पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी इनकी लत छूटने का नाम नहीं ले रही है। SSP के कड़े रुख से घबराए हैं आईपीएल सट्टेबाज निचले लेवल पर इस मामले को मैनेज करने की भरसक कोशिशें हुईं लेकिन मुरादाबाद के SSP सतपाल अंतिल के सख्त रुख अपनाने की वजह से रईसजादों को कोई रिलीफ नहीं मिल सकी थी। आईपीएल की सट्टेबाजी करने वाले रईसजादों के इस ग्रुप को कई-कई महीने तक जेल में रहना पड़ा था। एसएसपी ने इस मामले में आने वाले सियासी प्रेशर को भी दरकिनार कर सटोरियों पर क एक्शन लिया था। इस वजह से आईपीएल सटोरियों में दहशत है। सट्टेबाज जानते हैं कि शहर में आईपीएल के मौजूदा सीजन में शहर में रहकर सट्टा चलाना नामुमकिन है, ऐसे में उन्होंने गोवा और जिम कॉर्बेट को ठिकाना बनाया है। एक कारोबारी के गोवा में बने फॉर्म हाउस को ठिकाना बनाया गया है। वहीं से मुरादाबाद के आईपीएल सट्टेबाजों को फोन पर सट्टा खिलाया जाएगा। पुलिस ने पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के पास छापा मारकर पकड़ा था आईपीएल सट्टा मुरादाबाद पुलिस ने 11 अप्रैल 2025 की रात सिविल लाइंस में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) के गेट के पास स्थित एक फ्लैट पर छापा मारकर आईपीएल में सट्टा करा रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। सुरेंद्र सिंह, कौशल कपूर, विपुल जुयाल, शहजादे सलीम, अभिनव, मनोज, धर्मेंद्र, हेमंत, रोहित गुप्ता शामिल थे। पुलिस ने इन सभी को जेल भेज दिया था। 2 दिन बाद पुलिस ने सट्टे का हिसाब किताब रखने वाले गौर ग्रेसियस निवासी साहिल गुप्ता को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 20 के खिलाफ लिखी थी FIR, कई नाम विवेचना में बढ़ाए सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमे में 20 लोगों को नामजद किया था। जिनमें से नौ को मौके से गिरफ्तार किया गया। 3 नाम विवेचना में प्रकाश में आने के बाद केस में बढ़ाए गए थे। जिन तीन लोगों के नाम विवेचना में प्रकाश में आने पर बढ़ाए गए थे, उनमें साहिल गुप्ता, गौरव आनंद उर्फ बिन्नी और प्रवीण सिंह शामिल है। प्रवीण सिंह का लाइसेंसी रिवाल्वर छापे के दौरान मिला था। इस केस में जो नाम पुलिस रिकॉर्ड पर दर्ज किए गए थे उनमें अमित नागपाल, कमलदीप टंडन, राजदीप टंडन, विशाल डुडेजा, मुकुल गोटेवाला, आशु रस्तोगी, रचित रस्तोगी, सुमित सेठी, टीटू उर्फ दीपक गगनेजा, कमल छावड़ा, विक्की छावड़ा, गौरव आनंद उर्फ बिन्नी और प्रवीण सिंह शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डस्टबिन में मिला था जुड़वां बच्चों का शव,आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार:बलिया के पूर्वांचल अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला
    Next Article
    भोजपुर में पुल, स्कूल, इंडस्ट्री लगवाई:विधायक नागेंद्र सिंह राठौर बोले- कमालगंज बाईपास और जहानगंज को ब्लॉक बनवाना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment