Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- राजस्थान के टॉप-5 बैटर्स पवेलियन लौटे:मोहसिन को दूसरा विकेट, हेटमायर आउट; LSG के खिलाफ राजस्थान-77/5

    17 hours ago

    1

    0

    IPL का 32वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। इकाना स्टेडियम में बुधवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने 10.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। शिमरन हेटमायर और डोनोवन फरेरा क्रीज पर हैं। मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे ओवर में लगातार दो बॉल पर दो विकेट लिए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को आउट किया। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहसिन खान ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। इससे पहले वैभव ने IPL में 227 गेंदों पर 500 रन बनाए। वे लीग में सबसे कम गेंदों पर यह कारनामा करने वाले बैटर बने। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा। रसेल ने 244 गेंदों पर अपने पहले 500 रन बनाए थे। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मयंक यादव। इम्पैक्ट प्लेयर्स- हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके और अब्दुल समद। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यश राज पुंजा, शुभम दुबे और तुषार देशपांडे। लखनऊ में फैंस के रिएक्शंस के लिए यह खबर पढ़ें…इकाना में वैभव सूर्यवंशी को देखने इंदौर से आया फैन…पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम:यूडीआरटीआई के सहयोग से कौशल विकास पर एक दिवसीय आयोजन
    Next Article
    IPL में वैभव सूर्यवंशी के सबसे तेज 500 रन:आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा; 8 रन बनाकर आउट; आज राजस्थान-लखनऊ के बीच मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment