Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- प्रभसिमरन सिंह 25 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट:शिवांग कुमार को दूसरा विकेट, पंजाब 117/2; हैदराबाद ने 220 रन का टारगेट दिया

    18 hours ago

    2

    0

    सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL-2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स को 220 रन का टारगेट दिया है। न्यू चंडीगढ़ में पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 8.5 ओवर में दो विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। कूपर कोनोली और कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। 9वें ओवर में शिवांग कुमार ने प्रभसिमरन सिंह (51 रन) को हेनरिक क्लासन के हाथों कैच कराया। उन्होंने प्रियांश आर्या (57 रन) को भी कैच आउट कराया। इससे पहले SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल पर 74 रन की पारी खेली। इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अभिषेक ने हेड के साथ 50 बॉल पर 120 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। हेनरिक क्लासन ने 39 रन बनाए। गेंदबाज में अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह को 2-2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जयदेव उनादकट, लियम लिविंगस्टन, शिवम मावी, प्रफुल हिंगे, कमिंडू मेंडिस। सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- नेहल वधेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बोलीं- फिल्म हजारों लोगों मेहनत नतीजा, बड़े पर्दे पर देखें
    Next Article
    मोहाली में PBKS Vs SRH का IPL मैच:पंजाब को 220 का टारगेट, पहला विकेट गिरा, प्रियांश आर्या की 16 बॉल में फिफ्टी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment