Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में PBKS vs SRH-ईशान किशन 27 रन बनाकर आउट:यानसन ने एक हाथ से कैच किया, शशांक ने हेड-अभिषेक को पवेलियन भेजा

    15 hours ago

    2

    0

    IPL में आज दो मैच होंगे। पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। 16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 182/3 है। हेनरिक क्लासन और अनिकेत वर्मा क्रीज पर हैं। 14वें ओवर की आखिरी बॉल पर ईशान किशन 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसन ने डीप मिडविकेट पर एक हाथ से अर्शदीप की बॉल पर कैच किया। 9वें ओवर शशांक सिंह ने ट्रैविस हेड (38 रन) को जेवियर बार्टलेट के हाथों कैच कराया। फिर तीसरी बॉल पर अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। अभिषेक 28 बॉल पर 74 रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले में अर्शदीप सिंह ने IPL करियर का सबसे महंगा ओवर है। उन्होंने तीसरे ओवर में 24 रन दिए। दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जयदेव उनादकट, लियम लिविंगस्टन, शिवम मावी, प्रफुल हिंगे, कमिंडू मेंडिस। सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- नेहल वधेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर क्रिएटिव चोरी का आरोप:फिल्ममेकर राजीव राय ने कहा- बिना अनुमति गाने रीक्रिएट और इस्तेमाल किए गए
    Next Article
    मोहाली में PBKS Vs SRH का IPL मैच:अर्शदीप को सीजन का पहला विकेट मिला, अभिषेक शर्मा ने 1 ओवर में 4 छक्के जड़े

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment