Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में चेन्नई ने कोलकाता को 193 का टारगेट दिया:नाइट राइडर्स का तीसरा विकेट गिरा, अंगकृष रघुवंशी 27 रन बनाकर आउट

    21 hours ago

    2

    0

    चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 193 रन का टारगेट दिया। चेपॉक स्टेडियम में KKR ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाबी पारी में कोलकाता ने 9.3 ओवर में तीन विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। अंगकृष रघुवंशी 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अकील हुसैन ने डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच कराया। सुनील नरेन (24 रन) को खलील अहमद ने कैच आउट कराया। फिन एलन (एक रन) को अंशुल कम्बोज ने पवेलियन भेजा। CSK की ओर से संजू सैमसन ने 32 बॉल पर 4 चौके और 3 छक्कों के सहारे 48 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 बॉल पर 41 रन की पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 17 बॉल पर 38 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के मारे। KKR से कार्तिक त्यागी ने दो विकेट झटके। वैभव अरोरा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोरा। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी और टिम साइफर्ट।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्रग्स आरोपी की 1.10 करोड़ संपत्ति फ्रीज:गाजीपुर में कोडीन कफ सिरप मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article
    CSK vs KKR मैच में खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे? जानिए भावुक कर देने वाली वजह

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment