Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; GT की नजरें टॉप-2 पर

    12 hours ago

    2

    0

    IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। करीब एक महीने बाद KKR अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीत चाहिए। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की नजरें जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की करने पर हैं। दोनों टीमें छठी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं। KKR ने 1 और GT ने 4 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे GT ने जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद में खेला गया पिछला मुकाबला भी GT ने जीता था। KKR के लिए 'करो या मरो' की स्थिति अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR का सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। पिछले साल टीम उनके नेतृत्व में आठवें नंबर पर रही थी, जिसके बाद उन्हें दोबारा कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठे थे। इस सीजन में भी KKR को पहली जीत के लिए सातवें मैच तक इंतजार करना पड़ा। गलत टीम सिलेक्शन और बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव के कारण टीम कभी सेटल नजर नहीं आई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को मिली जीत के बाद KKR ने लगातार चार मैच जीते थे। लेकिन RCB के खिलाफ पिछले मैच में खराब फील्डिंग और विराट कोहली की बल्लेबाजी के कारण उसका विजयी अभियान रुक गया। अब KKR के पास तीन मैच बचे हैं। टीम तीनों मैच जीतकर भी अधिकतम 15 अंक तक पहुंच पाएगी। ऐसे में प्लेऑफ के लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी से कोलकाता को राहत KKR के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के बाद वापसी कर सकते हैं। RCB के खिलाफ मैच में बाएं पैर में फ्रैक्चर की वजह से वह नहीं खेल पाए थे, जिसका असर टीम पर पड़ा था। इस सीजन में कोलकाता की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी दिखी है। सौरव गांगुली ने रिंकू सिंह को बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजने पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह टीम के लिए पॉजिटिव रहे हैं। अंगकृष ने 11 मैचों में 139.34 की स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए हैं, जबकि रिंकू ने 148.95 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ इन दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। शानदार फॉर्म में गुजरात, साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस समय सबसे संतुलित टीमों में नजर आ रही है। टीम लगातार पांच मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही RCB के बराबर पहुंच गई है। गुजरात की कामयाबी के पीछे उसका मजबूत बॉलिंग अटैक है, जिसमें कगिसो रबाडा, जेसन होल्डर और राशिद खान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रबाडा 12 मैचों में 21 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। ओपनर साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं। पिछले साल 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले सुदर्शन इस सीजन में 501 रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हेनरिक क्लासन से सिर्फ 7 रन पीछे हैं। कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन टच में हैं, जिससे गुजरात का टॉप ऑर्डर खतरनाक नजर आ रहा है। ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी ईडन गार्डन्स की पिच इस सीजन में स्पिनर्स के लिए मददगार रही है, हालांकि यहां बल्लेबाजों को भी अच्छा सपोर्ट मिलता है। पिच पर अच्छा बाउंस और तेज आउटफील्ड होने से चौके-छक्के ज्यादा लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों और मिडल ओवर्स में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। यहां अब तक 104 IPL मैच खेले गए हैं। 43 मैच पहले बल्लेबाजी और 59 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। बारिश की आशंका कोलकाता में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। दिन में धूप और शाम को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। दक्षिण दिशा से करीब 12 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाहर हो चुकी टीमें तय कर रहीं प्लेऑफ का समीकरण:IPL में पंजाब के बाद अब चेन्नई की गाड़ी अटकी, गुजरात बन सकती है नंबर-1
    Next Article
    पाकिस्तान की फातिमा की महिला टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी:15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक; भारत की ऋचा घोष समेत 3 बैटर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment