Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- गुजरात के खिलाफ बेंगलुरु के 8 बैटर्स पवेलियन लौटे:होल्डर ने शेफर्ड को कैच आउट कराया, वेंकटेश अय्यर क्रीज पर

    17 hours ago

    1

    0

    IPL में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 16 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर हैं। 15वें ओवर की पहली बॉल पर जेसन होल्डर ने रोमारियो शेफर्ड को साई सुदर्शन के हाथों कैच कराया। उन्होंने शेफर्ड को 5वीं बार पवेलियन भेजा। होल्डर ने जितेश शर्मा (एक रन) को भी आउट किया। पिछले ओवर की आखिरी बॉल पर राशिद खान ने देवदत्त पडीक्कल को बोल्ड कर दिया। देवदत्त 40 रन बनाकर आउट हुए। अरशद खान ने रजत पाटीदार (19 रन) और विराट कोहली (28 रन) के विकेट झटके। जैकब बेथेल (5 रन) सिराज की बॉल पर आउट हुए। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रसिख डार, जॉडन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओसवाल और वेंकटेश अय्यर। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन:बिजली बिल बढ़ने और अनियमितता के आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    Next Article
    श्रीलंका विमेंस ने बांग्लादेश से टी20 सीरीज जीती:दूसरे टी-20 में 21 रन से हराया; तीन मैच की सीरीज में 2-0 से आगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment