Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- गुजरात के 5 बैटर्स पवेलियन लौटे:सैंटनर ने सुंदर-फिलिप्स को पवेलियन भेजा; मुंबई ने 200 रन का टारगेट

    19 hours ago

    1

    0

    मुंबई इंडियंस ने IPL में गुजरात टाइटंस को 200 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए। तिलक वर्मा ने IPL में पहला शतक लगाया। उन्होंने 45 बॉल पर 101 रन बनाए। इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। नमन धीर ने 45 रन बनाए। GT से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। जवाब में गुजरात ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। इम्पैक्ट प्लेयर राहुल तेवतिया और शाहरुख खान क्रीज पर हैं। 8वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने वॉशिंगटन सुंदर (26 रन) और ग्लेन फिलिप्स (6 रन) को पवेलियन भेजा। पावरप्ले में अश्विनी कुमार ने शुभमन गिल (14 रन), जसप्रीत बुमराह ने साई सुदर्शन (जीरो) और हार्दिक पंड्या ने जोस बटलर (5 रन) को पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अनुज रावत, कुलवंत खजरोलिया और मानव सुथार। मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर। इम्पैक्ट प्लेयर्स: राज अंगद, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत और रघु शर्मा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में भीषण गर्मी और लू का कहर:हीटवेव की वजह से डीएम ने बदला स्कूलों का समय
    Next Article
    कगिसो रबाडा ने लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे, 3 विकेट लेते ही किया बड़ा कारनामा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment