Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- चेन्नई ने 13 रन पर पहला विकेट गंवाया:बुमराह ने सैमसन को रिकेल्टन के हाथों कैच कराया; मुंबई ने 160 रन का टारगेट दिया

    18 hours ago

    1

    0

    चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 160 रन का टारगेट सेट किया है। चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाबी पारी में चेन्नई ने 4 ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड और उर्विल पटेल क्रीज पर हैं। संजू सैमसन 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने रायन रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में विल जैक्स से सैमसन का कैच भी ड्रॉप हुआ था। मैच का स्कोरबोर्ड नमन धीर की फिफ्टी, अंशुल को 3 विकेट नमन धीर ने 37 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। रायन रिकेल्टन ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 21 रन बनाए। चेन्नई की ओर से अंशुल कम्बोज ने 3 विकेट झटके। नूर अहमद को 2 विकेट मिले। रामकृष्ण घोष और जैमी ओवर्टन को एक-एक विकेट मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, गुरजपनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट और सरफराज खान। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: राज अंगद, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत:सोनभद्र में एक बच्चे का हाथ फैक्चर, आम बीनने के दौरान हादसा
    Next Article
    इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI ने किया एक साथ कई टीमों का ऐलान, मई से जुलाई तक खेले जाएंगे इतने मुकाबले

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment