Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत:सोनभद्र में एक बच्चे का हाथ फैक्चर, आम बीनने के दौरान हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार शाम 7 बजे की आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना में एक बच्चा घायल हो गया, जिसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घायल बच्चे को अस्पताल भेजा गया है। जानिए पूरा मामला मृतक बच्चियों की पहचान चौना निवासी विष्णु दयाल की 9 वर्षीय पुत्री अर्चना और राजेश कुमार की 8 वर्षीय पुत्री आस्था के रूप में हुई है। 12 वर्षीय किशोर हर्ष पिता देवनारायन घायल है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय आंधी चल रही थी और आम के पेड़ से आम गिर रहे थे। अर्चना और आस्था अलग-अलग आम के पेड़ों के नीचे आम बीनने गई थीं। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और बिजली चमकने लगी। तेज बिजली सीधे आम के पेड़ पर गिरी, जिससे दोनों बच्चियां वहीं गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूरी पर खड़ा हर्ष भी बिजली की चपेट में आकर गिर गया, जिससे उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 दिन में बसपा करेगी बूथ कमेटियों का गठन:मेरठ में हुई बैठक में तय हुई पार्टी की आगामी रणनीति
    Next Article
    IPL- चेन्नई ने 13 रन पर पहला विकेट गंवाया:बुमराह ने सैमसन को रिकेल्टन के हाथों कैच कराया; मुंबई ने 160 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment