Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- बेंगलुरु 155 पर सिमटी, गुजरात के 3 बैटर्स आउट:स्कोर 100 पार हुआ, भुवनेश्वर ने साई-गिल के बाद बटलर को पवेलियन भेजा

    19 hours ago

    1

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में गुरुवार को गुजरात टाइटंस को 156 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाबी पारी में गुजरात ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और शाहरुख खान क्रीज पर हैं। 8वें ओवर की तीसरी बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर को बोल्ड कर दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल (43 रन) और साई सुदर्शन (6 रन) को भी पवेलियन भेजा। भुवनेश्वर ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। मैच का स्कोरबोर्ड बेंगलुरु की ओर से एक भी फिफ्टी नहीं टॉस हारकर बैटिंग कर रही बेंगलुरु की ओर से कोई बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। बेंगलुरु के देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। विराट कोहली 28 और कप्तान रजत पाटीदार 19 रन बनाकर आउट हुए। अरशद खान ने 3 विकेट झटके। जेसन होल्डर और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले। सिराज-रबाडा को एक-एक विकेट मिला। एक बैटर रनआउट हुआ। दोनों टीमों की प्लेइंग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: वेंकटेश अय्यर। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएमओ ने देर रात परतावल CHC का निरीक्षण किया:महराजगंज में स्टाफ मौजूद रहा, व्यवस्थाओं पर संतोष जताया
    Next Article
    RR vs DC Head To Head: राजस्थान और दिल्ली के बीच दिखी है बराबरी की टक्कर, अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment