Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL 2026; CSK-RR का मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर:पिछले सीजन में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड; टी-20 में सेंचुरी लगाने वाले यंगेस्ट बैटर

    9 hours ago

    1

    0

    IPL 2026 में आज तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 7:30 बजे से शुरू होगा। आज मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, जिन्होंने पिछले सीजन में अपने पहले ही मैच में रिकार्ड बनाए थे। वैभव राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं। वैभव IPL में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर वैभव ने बेहद कम उम्र में IPL डेब्यू कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 20 गेंदों पर 34 रन की तूफानी पारी खेली थी। पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था। IPL में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। अपने दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राशिद खान को छक्का लगाकर उन्होंने शतक पूरा किया। वैभव ने 35 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। वैभव से पहले क्रिस गेल ने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो आज तक का सबसे तेज शतक है। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बने। उनके बाद यूसुफ पठान का नंबर आता है जिन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 बॉल पर शतक लगाया था। 1.10 करोड़ में खरीदे गए, टीम ने किया रिटेन पिछले सीजन के IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है। ‘2-3 हजार रन बना दूंगा’ वाले जवाब से छाए BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा कि यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा। बीते दिनों जब IPL को लेकर एक रिपोर्टर ने वैभव से पूछा था कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इसके जवाब में वैभव ने कहा, "ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।" वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। वैभव बोले- टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं वैभव ने आगे कहा, “मैंने रनों का कोई खास टारगेट नहीं रखा है। मैं खेल की प्रॉसिस का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम पर्सनल गोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारा टारगेट बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना है।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में शराब के नशे में महिला से मारपीट:NCR दर्ज होने के बाद भी आरोपी बेखौफ, परिवार को जान से मारने की धमकी
    Next Article
    CSK vs RR: चेन्नई फ्रेंचाइजी में एक युग का अंत! दो दिग्गजों के बिना पहली बार खेलने उतरेगी येलो आर्मी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment