Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indonesia के Java Sea में नौका डूबने से 6 की मौत, लापता 129 लोगों के लिए बचाव अभियान तेज

    1 day ago

    3

    0

    इंडोनेशिया के प्राधिकारियों ने जावा सागर में खराब मौसम के कारण एक नौका के पलटने के बाद लापता हुए कई लोगों की तलाश सोमवार को तेज कर दी। इस हादसे में कम से कम छह यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 129 लोग अब भी लापता हैं। ‘विर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ नाम की नौका में 240 से अधिक लोग सवार थे।नौका के कैप्टन ने आपात संदेश भेजकर बताया था कि समुद्र में तेज लहरों के बीच नौका एक तरफ झुक रही है। उस समय लहरों की ऊंचाई तीन मीटर (10 फुट) तक थी। यह नौका पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत के बंजर्मासिन जा रही थी।शनिवार देर रात करीब दो बजे नौका से संपर्क टूट गया। इसके करीब दो घंटे बाद रविवार तड़के अधिकारियों को सूचना मिली कि यह नौका जावा सागर के मासालेंबो जलक्षेत्र में पलट गई है। यह स्थान बंजर्मासिन से करीब 148 किलोमीटर दूर है।राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी की ओर से रविवार को जारी वीडियो में हेलीकॉप्टर से चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान समुद्र में एक पलटी हुई नौका तैरती हुई दिखाई दी। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद स्याफई ने बताया कि सोमवार को तलाश अभियान के लिए 17 जहाज और विमान तैनात किए गए हैं। इसमें सेना, पुलिस और अन्य एजेंसियों के करीब 622 कर्मी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान को तेज करने और पीड़ितों को निकालने की प्रक्रिया तेज करने के लिए विशेष तौर पर पानी के भीतर काम करने वाली टीम और नौसेना द्वारा संचालित ‘अंडरवाटर ड्रोन’ को भी तैनात किया जा रहा है। स्याफई ने वीडियो ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हमें अब भी और लोगों के जीवित मिलने की उम्मीद है।’’ तलाशी टीम ने आसपास मौजूद टगबोट और अन्य जहाजों की मदद से रविवार को 108 लोगों को बचाया और छह शव बरामद किए। जहाज के मैनिफेस्ट (यात्रियों और सामान का विवरण) के अनुसार इसमें 243 लोग सवार थे जिनमें 213 यात्री और 30 चालक दल के सदस्य शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Operation Sindoor में ध्वस्त हुए PoK के आतंकी कैंप फिर तैयार, सामने आईं तस्वीरें
    Next Article
    'सब मेरे पीछे पड़े थे', Donald Trump ने Irish Whiskey पर 10% US टैरिफ हटाने का किया ऐलान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment