Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    India-Nepal Border | भारत-नेपाल सीमा पर यात्रियों के सामान पर लगेगा शुल्क? विदेश मंत्रालय ने स्थिति की स्पष्ट

    2 hours from now

    3

    0

    भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों द्वारा ले जाए जाने वाले सामान पर नेपाल सरकार द्वारा सीमा शुल्क लगाए जाने की खबरों के बीच, भारत के विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। नई दिल्ली ने स्पष्ट किया है कि वह इस पूरे घटनाक्रम पर काठमांडू के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मंत्रालय ने उन खबरों पर ध्यान दिया है जिनमें नेपाल के अधिकारियों द्वारा सीमा पार करने वाले यात्रियों से शुल्क वसूलने की बात कही जा रही है।’’इसे भी पढ़ें: Pawan Khera की मुश्किलें बढ़ीं! Guwahati High Court ने अग्रिम ज़मानत याचिका की खारिज, असम CM की पत्नी ने दर्ज कराया है केस जायसवाल ने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि नेपाल सरकार ने यह कदम मुख्य रूप से अनौपचारिक व्यापार और तस्करी पर अंकुश लगाने के इरादे से उठाया है। हमने नेपाल के एक वरिष्ठ अधिकारी का बयान भी देखा है, जिसमें कहा गया है कि व्यक्तिगत या घरेलू उपयोग के लिए सामान ले जाने वाले आम नागरिकों को कोई परेशानी नहीं होगी। हम इन घटनाक्रम पर लगातार नजर रखे हुए हैं और संपर्क में हैं।’’ भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों के सामान पर जल्द सीमा शुल्क लगने के दावों संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के बारे में पूछे जाने पर, प्रवक्ता ने कहा कि यह प्रावधान नया नहीं है, बल्कि नेपाल इसे अब लागू कर रहा है।इसे भी पढ़ें: Goa CM Pramod Sawant का 53वां जन्मदिन, उपचुनाव में हार से दूसरी बार CM बनने तक का Political सफरभारत-नेपाल संबंधों पर प्रभावभारत और नेपाल के बीच खुली सीमा (Open Border) होने के कारण रोज़ाना हज़ारों लोग रोटी-बेटी के संबंधों और व्यापार के लिए सीमा पार करते हैं। ऐसे में किसी भी नए शुल्क का सीधा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन पर पड़ सकता है। विदेश मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने की बात कही है कि दोनों देशों के बीच होने वाली सामान्य आवाजाही और द्विपक्षीय संबंधों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Goa CM Pramod Sawant का 53वां जन्मदिन, उपचुनाव में हार से दूसरी बार CM बनने तक का Political सफर
    Next Article
    Explained Weak Pentagon | वर्चस्व खत्म! कमजोर हो गया अमेरिका! आधुनिक हथियारों का भंडार समाप्त, चीन-रूस से लड़ने के काबिल नहीं बचा?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment