Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Goa CM Pramod Sawant का 53वां जन्मदिन, उपचुनाव में हार से दूसरी बार CM बनने तक का Political सफर

    2 hours from now

    3

    0

    भारतीय राजनीतिज्ञ और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत आज यानी की 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रमोद सावंत साल 2019 से गोवा के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। प्रमोद सावंत भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और सावंत पेशे से एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। इसके अलावा साल 2017 से लेकर 2019 तक प्रमोद सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सीएम प्रमोद सावंत के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारगोवा में 24 अप्रैल 1973 को गोवा में प्रमोद सावंत का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा पूरी करने के बाद कोल्हापुर के गंगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से स्नातक और तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ सोशल वर्क की डिग्री प्राप्त की थी।राजनीतिक सफरप्रमोद सावंत ने अपने सियासी सफर की शुरूआत साल 2008 में की थी। इस दौरान उन्होंने 2008 में पाले निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस दौरान उनको हार का सामना करना पड़ा था। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रमोद सावंत ने सांखेलीम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।वहीं प्रमोद सावंत ने कुछ समय तक भारतीय जनता पार्टी की गोवा इकाई के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया था। फिर साल 2017 में वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से गोवा विधानसभा के लिए पुन: निर्वाचित हुए। फिर 22 मार्च 2017 को प्रमोद सावंत को गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।गोवा के मुख्यमंत्रीपूर्व सीएम मनोहर परिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत केंद्र शासित प्रदेश के 13वें सीएम बने थे। प्रमोद सावंत को विधानसभा द्वारा सीएम चुना गया था। उन्होंने 19 मार्च 2019 को वह गोवा के 13वें सीएम के रूप में शपथ ली। फिर वह लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pawan Khera की मुश्किलें बढ़ीं! Guwahati High Court ने अग्रिम ज़मानत याचिका की खारिज, असम CM की पत्नी ने दर्ज कराया है केस
    Next Article
    India-Nepal Border | भारत-नेपाल सीमा पर यात्रियों के सामान पर लगेगा शुल्क? विदेश मंत्रालय ने स्थिति की स्पष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment