Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    India Japan Forum: PM Modi की मौजूदगी में Sanae Takaichi ने 2 Trillion Yen के Mega Investment का किया ऐलान

    11 hours ago

    2

    0

    दिल्ली में आयोजित भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच (India-Japan Joint Economic Forum) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी के चौथे वाहन निर्माण प्लांट का उद्घाटन किया। यह नया प्लांट दोनों देशों के मजबूत होते व्यापारिक रिश्तों का एक बड़ा सबूत है।साथ मिलकर मजबूत और समृद्ध बनने का दिया मंत्रमंच को संबोधित करते हुए जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि आज दुनिया में व्यापारिक पाबंदियां और तनाव बढ़ रहा है। ऐसे समय में क्षेत्रों की आत्मनिर्भरता और ताकत को बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने इसके लिए "साथ मिलकर मजबूत और समृद्ध बनने" का मूल मंत्र दिया। ताकाइची ने कहा कि उनका यह नजरिया हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई महासागर पहल से पूरी तरह मेल खाता है। इसे भी पढ़ें: India Japan Forum: PM Modi का बड़ा लक्ष्य, 10 ट्रिलियन Yen के निवेश से दोगुनी होंगी कंपनियांआजादी की रक्षा के लिए दोनों देश साथताकाइची ने ऊर्जा सुरक्षा को दोनों देशों के बीच सहयोग का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के रूप में, जापान और इंडिया कानून के शासन को बनाए रखने, हर तरह के दबाव के खिलाफ मजबूती से खड़े होने, स्वतंत्रता की रक्षा करने और मिलकर एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए अपना सहयोग और गहरा करेंगे।गोबर से गैस बनाने के लिए सीबीजी पहल की शुरुआतऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए जापानी प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने और पीएम मोदी ने मिलकर एक नए प्रोजेक्ट जापान-भारत सीबीजी पहल को शुरू करने पर सहमति जताई है। इस योजना के तहत सहकारी संस्थाओं के माध्यम से गाय के गोबर और अन्य जैविक कचरे का इस्तेमाल करके कंप्रेस्ड बायोगैस बनाई जाएगी, जिससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Sanae Takaichi ने PM Modi को कहा बड़ा भाई, Defence, Energy और समुद्री सुरक्षा पर हुई Mega Deal Final2 ट्रिलियन येन के निवेश के साथ अफ्रीका तक फैलेगा व्यापारआर्थिक सहयोग को लेकर एक बड़ी घोषणा करते हुए जापानी पीएम ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि दोनों देशों की प्राइवेट कंपनियों के बीच लगभग 129 व्यापारिक समझौते हुए हैं। इसके तहत भारत में 2 ट्रिलियन जापानी येन से ज्यादा का निवेश किया जाएगा। उन्होंने यह भी खास तौर पर बताया कि अब लगातार कई जापानी कंपनियां भारत को एक मजबूत आधार मानकर यहां से अफ्रीका महाद्वीप में अपने व्यापार का विस्तार कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Thailand Tragedy: 11 साल के बच्चे ने 8 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, तीर्थयात्रा पर थे सभी
    Next Article
    Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment