Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इम्पलांट सप्लायर ने HOD पर लगाया अभद्रता का आरोप:हरदोई में ओवररेटिंग की पूछताछ से बचने का बताया पैंतरा

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई मेडिकल कॉलेज के हड्डी (आर्थोपेडिक) विभाग में इंप्लांट सप्लायर और विभागाध्यक्ष (HOD) के बीच विवाद सामने आया है। सप्लायर ने HOD पर अभद्रता का आरोप लगाया है, जबकि विभागाध्यक्ष ने इसे मरीजों से अधिक पैसे वसूलने के मामले में की गई पूछताछ से बचने का पैंतरा बताया है। बताया उन्होंने नहीं, बल्कि खुद सप्लायर ने उनके साथ अभद्रता की थी। यह मामला पूरे मेडिकल कॉलेज में चर्चा का विषय बना हुआ है। लखनऊ के इंप्लांट सप्लायर प्रियम के अनुसार, 27 जून को डॉ. विनीश और डॉ. अविक राय ने वैटगंज निवासी परशुराम के पैर का ऑपरेशन किया था। इस दौरान मरीज के परिजनों को 31,500 रुपये का फिक्सर और अन्य सामान प्रियम के माध्यम से बिल सहित उपलब्ध कराया गया था। प्रियम का दावा है कि शनिवार को जब वह ऑपरेशन थिएटर (OT) में मौजूद थे, तब आर्थो विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रह्म प्रकाश ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता की। प्रियम का दावा है इस दौरान विभागध्यक्ष ने उन्हें थप्पड़ मारने की बात कही। वहीं, विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रह्म प्रकाश ने सप्लायर के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि मरीज के तीमारदार से सामान के नाम पर अधिक रकम वसूलने और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी का मामला उनके संज्ञान में आया था। इसी ओवररेटिंग की जांच के लिए उन्होंने सप्लायर प्रियम को शनिवार को ओपीडी में बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद वह खुद ओटी परिसर में गए और प्रियम को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. चंद्र कुमार के कक्ष में ले गए, जहां नियमानुसार पूछताछ की गई। विभागाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि सप्लायर प्रियम ने उनके साथ अभद्रता की। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और डॉक्टरों के बीच अंदरूनी खींचतान और कमीशन के खेल की चर्चाएं तेज हैं। इस कथित तालमेल का सबसे गंभीर पहलू यह है कि हड्डी विभाग में इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों की जेब पर सामान मंगवाने के नाम पर भारी बोझ पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, फूड कोर्ट और फन जोन:प्रयागराज का नया 'प्रेरणा स्थल पार्क', कल CM करेंगे उद्घाटन
    Next Article
    पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में चार को उम्रकैद:मेरठ कोर्ट ने पति, जेठ, जेठानी और सास को सुनाई सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment