Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIT से आज मिलेगा स्पोर्टस कांप्लेक्स का अप्रूवल:पहले फेज में 70 करोड़ रुपए होंगे खर्च, इंडोर के अलावा आउट डोर गेम्स की सुविधा

    2 hours ago

    1

    0

    सेक्टर-123 में बनाए जाने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का बजट व ड्राइंग आज आईआईटी दिल्ली से अप्रूव होकर आ जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। पहले फेज का निर्माण होगा। जिसमें लोगों को इंडोर खेल सुविधा मिलेंगी। प्राधिकरण स्पोर्टस कांप्लेक्स को खुद बनाएगा या पीपीपी मॉडल पर इस पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी दिल्ली से मंजूरी मिलते ही फाइल प्राधिकरण स्तर पर बनी एक कमेटी के पास जाएगी। यहां से मंजूर होते ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि एक महीने के अंदर कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए प्राधिकरण टेंडर जारी कर देगा। अधिकारियों ने बताया कि कॉम्प्लेक्स बन जाने के बाद इसको संचालन के लिए किसी एजेंसी को दिया जाएगा। इस स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, जेवलिन थ्रो का ग्राउंड, स्विमिंग पूल समेत अन्य सुविधाएं होंगी। साथ ही, फुटबाल ग्राउंड व दर्शकों को बैठने की जगह भी बनाई जाएगी। एक मल्टीपर्पज हॉल भी बनवाया जाएगा। यहां पर 26.65 एकड़ जमीन पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व अन्य सुविधाएं बनेंगी।इस परियोजना में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत आनी अनुमानित है। इन सेक्टरों और खिलाड़ियों को होगा फायदा नोएडा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर सेक्टर-21ए स्टेडियम है। यहां भी अधिकांश सुविधाएं है। लेकिन भीड़ होने की वजह से खिलाड़ी को स्थान नहीं मिल पाता। ऐसे में नया बनाया जा रहा स्पोर्टस कांप्लैक्स काफी हद तक उभरते हुए खिलाड़ियों को सहुलियत देंगे। इसके अलावा सेक्टर-122, , पर्थला, सेक्टर-119, सेक्टर-121, सर्फाबाद और ग्रेनो वेस्ट के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 25 मार्च-आपके काम की खबर:लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, CDRI में 101 कन्याओं का पूजन
    Next Article
    अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बेंगलुरु में FIR:भतीजे रोहित ने 5 आरोप लगाए, कहा- महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज नहीं की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment