Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIT कानपुर में HACK IITK 2026 का ग्रैंड फिनाले शुरू:स्वदेशी LMS भी लॉन्च, छात्रों की पढ़ाई में मदद करेगा

    4 hours ago

    1

    0

    ऑल-इंडिया स्तर के साइबर सुरक्षा हैकाथॉन HACK IITK 2026 का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले आईआईटी कानपुर में शुरू हो चुका है। इसी के साथ C3iHub, आईआईटी कानपुर ने अपना स्वदेशी लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) भी लॉन्च किया। C3iHub की विशेषज्ञ टीम द्वारा विकसित यह LMS छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों को एक अधिक स्मार्ट और एकीकृत सीखने का अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म “सिंपल, सिक्योर, स्केलेबल” सिद्धांत पर आधारित है और आधुनिक डिजिटल नवाचार की जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूत तकनीकी ढांचा प्रदान करता है। इसमें इंटरैक्टिव डैशबोर्ड, रियल-टाइम एनालिटिक्स, इंटीग्रेटेड अकादमिक कैलेंडर और प्रभावी कोर्स प्रबंधन जैसे फीचर शामिल हैं। यह हैं प्रमुख विशेषताएं C3iHub LMS की प्रमुख विशेषताओं में पर्सनलाइज्ड स्टूडेंट डैशबोर्ड शामिल है, जिससे छात्र अपने कोर्स, असाइनमेंट और प्रगति को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। एडवांस्ड टाइम एनालिटिक्स छात्रों को अपनी पढ़ाई के पैटर्न को समझने और प्रदर्शन सुधारने में मदद करता है। कॉम्प्रिहेंसिव एडमिन कंट्रोल के माध्यम से कोर्स निर्माण, कंटेंट प्रबंधन और छात्र सहभागिता की निगरानी आसान हो जाती है। रियल-टाइम कंटेंट डिलीवरी से लेक्चर और अध्ययन सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जा सकती है। इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन टूल्स छात्रों, शिक्षकों और प्रशासकों के बीच सहज संवाद को संभव बनाते हैं, जबकि इंटीग्रेटेड अकादमिक कैलेंडर छात्रों को लेक्चर, क्विज़ या किसी भी महत्वपूर्ण समय-सीमा से चूकने नहीं देता। LMS केवल एक तकनीकी उपकरण नहीं C3iHub के सीएसओ डॉ. आनंद हांडा ने कहा, “डिजिटल नवाचार के दौर में शिक्षा को फ्लेक्सिबल, ट्रांसपेरेंट और प्रभावी होना चाहिए। हमारा स्वदेशी LMS केवल एक तकनीकी उपकरण नहीं है, बल्कि यह सीखने और नेतृत्व करने के तरीके को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह LMS अब उन संस्थानों के लिए उपलब्ध है जो अपनी शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और डिजिटल बनाना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिए lms.c3ihub.iitk.ac.in/ पर देखा जा सकता है। HACK IITK 2026 समारोह के मुख्य अतिथि बिनोद कुमार सिंह, डीजी साइबर क्राइम, उत्तर प्रदेश पुलिस थे। उन्होंने अपने संबोधन में बदलते साइबर खतरों के परिदृश्य और देश की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने में युवा नवाचारकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. गौरव गुप्ता, वैज्ञानिक ‘एफ’, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार, और श्री एम.सी. बालासुब्रमण्यम, सीएमडी, ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड ने भी अपने विचार साझा किए। इस मौके पर आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल, प्रो. सोमित्रा सनाध्य, प्रोग्राम डायरेक्टर, C3iHub, और सीईओ डॉ. तनीमा हाजरा भी उपस्थित रहे। इन क्षेत्रों पर दिया जा रहा ध्यान HACK IITK 2026 में नेटवर्क सुरक्षा, क्रिप्टोग्राफी, हार्डवेयर सुरक्षा, आईओटी सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक्स, ऑटोमोटिव सुरक्षा और साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस हैकाथॉन में दो प्रतियोगी ट्रैक सॉल्यूशन ट्रैक और कैप्चर द फ्लैग (CTF) शामिल हैं, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को वास्तविक दुनिया की साइबर सुरक्षा चुनौतियों के समाधान खोजने का अवसर मिलता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बैठक:बाजारों में ट्रैफिक सुधारने के लिए बनेंगे जेब्रा क्रासिंग, एक सप्ताह में टॉयलेट नहीं सुधरने पर एक्शन
    Next Article
    श्रावस्ती में आईटीआई में युवाओं को मिल रहा आधुनिक प्रशिक्षण:एडवांस मशीनों से उद्योगोन्मुख कौशल विकास, प्लेसमेंट की सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment