Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान ने मिसाइल पर स्पेनिश PM का बयान लिखा:इसमें मैसेज था- हम युद्ध के खिलाफ; यह मिसाइल इजराइल पर दागी

    9 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 24वां दिन हैं। ईरान ने सोमवार को मिसाइल पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज का बयान लिखकर इजराइल पर हमला किया। यह मैसेज इसलिए लिखा गया था क्योंकि हाल ही में सांचेज ने कहा था कि स्पेन की पॉलिसी 'युद्ध के खिलाफ' है। उन्होंने अमेरिका-इजराइल हमलों को 'गैरकानूनी' और 'खतरनाक' बताया था। ईरान ने उनके इसी बयान को मिसाइलों पर लिखकर एक तरह से दुनिया को संदेश देने की कोशिश की। जब ये मिसाइलें छोड़ी गईं, तब सैनिक नारे भी लगा रहे थे। दावा- सीजफायर के लिए ईरान की 3 और शर्तें ईरान ने सीजफायर के लिए 3 नई शर्तें रखीं हैं। ईरान के एक बड़े अधिकारी ने लेबनानी मीडिया अल मयादीन से रविवार को कहा कि उनका देश पहले से तय योजना के हिसाब से काम कर रहा है। ईरान की तीन नई शर्त- जबकि इससे पहले ईरान कहा था कि सीजफायर के लिए भविष्य में दोबारा युद्ध न होने की गारंटी दी जाए, नुकसान का मुआवजा दिया जाए और पूरे क्षेत्र में चल रहे युद्ध खत्म किए जाएं। ईरानी अधिकारी का कहना है कि उनका देश तब तक कार्रवाई जारी रखेगा, जब तक दुश्मनों को सबक नहीं सिखा देता। ईरान जंग ग्लोबल से अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के प्रमुख फातिह बिरोल ने ईरान जंग को दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कैनबरा में कहा कि अभी का हाल बहुत खराब है। यह ऐसा है जैसे एक साथ कई तेल और गैस का संकट एक साथ चल रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो दुनिया का कोई भी देश इससे बच नहीं पाएगा। इस लड़ाई में कई तेल और गैस से जुड़े ठिकानों पर हमले हुए हैं, जिससे सप्लाई पर असर पड़ा है। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जज के फर्जी साइन, 500 लोगों को नौकरी दिलाने का वादा और करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी, इस 'बंटी-बबली' की हिला देगी कहानी
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:लंदन में यहूदी समुदाय की एम्बुलेंस पर हमला, 4 गाड़ियों को आग लगाई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment