Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान ने अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया:कहा- पूर्ण युद्धविराम के बिना कोई समझौता नहीं; ट्रम्प ने सोमवार तक की डेडलाइन दी है

    18 hours ago

    2

    0

    ईरान ने अमेरिका की तरफ से आए नए सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान की सरकारी एजेंसी IRNA के मुताबिक, तेहरान ने कहा है कि वह अस्थायी युद्धविराम नहीं, बल्कि युद्ध का पूरी तरह और हमेशा के लिए खात्मा चाहता है। ईरान ने अपना जवाब पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया है, जो इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। मिस्र के काहिरा में ईरान के एक सीनियर अधिकारी मोजतबा फर्दौसी पोर ने कहा कि ईरान तभी युद्ध खत्म करने को तैयार होगा, जब यह पक्का भरोसा मिले कि उस पर दोबारा हमला नहीं किया जाएगा। इधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए सोमवार तक की डेडलाइन दी है। ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और दूसरे अहम ठिकानों पर हमला कर सकता है। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान ने ग्लोबल सप्लाई ठप करने की धमकी दी ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका और इजराइल के हमले बढ़े तो वह ग्लोबल सप्लाई चेन को ठप कर देगा। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज के अलावा दूसरे समुद्री रास्तों को भी निशाना बना सकता है। ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने कहा कि किसी भी बड़ी कार्रवाई का जवाब सिर्फ सैन्य स्तर पर नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापार पर असर डालकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ही नहीं, बल्कि बाब-अल-मंदेब जैसे अहम समुद्री रास्ते भी खतरे में आ सकते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का अल्टीमेटम दिया है और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे पहले ईरान के करीबी माने जाने वाले यमन के हूती विद्रोही रेड सी में जहाजों पर हमले की बात कह चुके हैं। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर अटैक, इजरायली रक्षा मंत्री ने खुद किया ऐलान
    Next Article
    कानपुर में ऑर्डनेंस फैक्ट्री के बगल में लगी भीषण आग:4 सिलेंडर फटे, 20 दुकान जलकर राख; 40 फीट तक उठ रहीं लपटें

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment