Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान में पावर प्लांट्स के चारों ओर इकठ्ठा होंगे लोग:हमलों से बचने के लिए बनाया प्लान; ट्रम्प ने आज रात तक की मोहलत दी

    6 hours ago

    2

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की धमकियों को देखते हुए ईरान ने देशभर के युवाओं को एकजुट होने और अपना समर्थन देने की अपील की है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने कई यूनिवर्सिटी के युवाओं, कलाकारों, खिलाड़ियों और युवा संगठनों से कहा है कि वे 7 अप्रैल को पावर प्लांट्स के आसपास ह्यूमन चेन बनाकर खड़े हो जाएं। इसका मकसद सार्वजनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अमेरिकी हमले का विरोध करना बताया गया है। इससे पहले ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने और सीजफायर के लिए 48 घंटे का वक्त दिया था जो कि आज रात 8 बजे (भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे) खत्म हो रहा है। ट्रम्प बोले- रात 12 बजे तक ईरान के पावर प्लांट तबाह हो सकते हैं ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि ईरान को एक ही रात में तबाह किया जा सकता है और ऐसा मंगलवार को ही हो सकता है। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘हमारे पास एक प्लान है। ईरान में हर ब्रिज मंगलवार रात 12 बजे तक तबाह कर दिया जाएगा। हर पावर प्लांट बिजनेस से बाहर हो जाएगा, यह कभी इस्तेमाल करने लायक नहीं बचेगा और यह बस 4 घंटे में हो सकता है।’ पूरी खबर पढ़ें… ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    US के अल्टीमेटम से क्या ईरान को पड़ेगा फर्क? देखें US TOP-10
    Next Article
    'अखिलेश का ल्यारी राज चाहिए या धुरंधर सीएम?':लखनऊ में होर्डिंग्स पर लिखा; मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली के दंगे गिनाए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment