Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अखिलेश का ल्यारी राज चाहिए या धुरंधर सीएम?':लखनऊ में होर्डिंग्स पर लिखा; मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली के दंगे गिनाए

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी की सियासत में फिल्म 'धुरंधर 2' ने बवाल मचा रखा है। माफिया डॉन अतीक अहमद की तरह दिखने वाले किरदार का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन से कनेक्शन दिखाए जाने को लेकर राजनीति गरम है। सपा समेत विपक्षी दल इसे भाजपा का प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। इस बीच, लखनऊ, अमेठी समेत कई जिलों में में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग्स लगाए गए हैं। होर्डिंग में अखिलेश को फिल्म 'धुरंधर' के विलेन 'रहमान डकैत' की तरह दिखाया गया है। नीचे लिखा है- अखिलेश का ल्यारी राज। होर्डिंग में तरफ कन्या पूजन करते योगी की तस्वीर लगी है। नीचे लिखा है- धुरंधर सीएम। होर्डिग के जरिए पूछा गया है- आपको क्या चाहिए? होर्डिंग ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ नाम की संस्था ने लगवाए हैं। इसमें अखिलेश की तस्वीर के नीचे उनके शासनकाल के दौरान हुए मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली के दंगों की खबरों की कटिंग लगी है। वहीं, सीएम योगी की तस्वीर के नीचे माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी पर एक्शन की कटिंग लगी है। जानिए, होर्डिंग्स में क्या-क्या दिखाया गया? होर्डिंग में एक तरफ सपा शासन को दंगे, अराजकता और माफियाराज से जोड़कर दिखाया गया है। लाल टोपी, काला चश्मा लगाए अखिलेश की एडिट की हुई तस्वीर लगी है। इसमें अखिलेश 'रहमान डकैत' की तरह दिखाए गए हैं। उनकी तस्वीर के नीचे 2012 से 2017 के बीच के सपा शासनकाल के अपराधों की घटनाओं का जिक्र किया गया है। 'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने निभाई थी। रहमान डकैत पाकिस्तान के कराची में ल्यारी नाम के इलाके का डॉन था। इसके अलावा, सीएम योगी की सरकार में माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाइयों के बारे में बताया गया है। ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ नाम की संस्था ने लगवाए होर्डिंग ------------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में VVIP चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग : 2012-2017 की खबरों की कटिंग लगाई, लिखा- ल्यारी राज नहीं भूलेंगे लखनऊ में VVIP चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग लगाया गया है। इसके जरिये उनके 2012 से 2017 तक के शासनकाल पर सवाल खड़े किए गए हैं। इस होर्डिंग पर लिखा है- सपा का ल्यारी राज न भूले हैं, न भूलेंगे। उस दौरान 5 साल में हुई घटनाओं की खबरों की कटिंग लगाई गई है। इस पर नीचे समाजसेवी देवेंद्र तिवारी लिखा गया है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान में पावर प्लांट्स के चारों ओर इकठ्ठा होंगे लोग:हमलों से बचने के लिए बनाया प्लान; ट्रम्प ने आज रात तक की मोहलत दी
    Next Article
    हरिद्वार रेलवे स्टेशन में बच्ची से रेप की कोशिश:लोगों ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान; मध्य प्रदेश का परिवार गंगा स्नान करने आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment