Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान के बच्चों के लिए भाइयों ने दान की जमीन:15 लाख का प्लॉट संस्था को सौंपा , BJYM नेता ने जांच की मांग उठाई

    8 hours ago

    2

    0

    मेरठ के जानीखुर्द क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी गांव के तीन भाइयों यासिर मुस्तफा, अमान मुस्तफा और सुबर मुस्तफा ने ईरान में हमलों के शिकार हुए बच्चों के परिवारों की मदद के लिए अपनी जमीन दान कर दी। अमान मुस्तफा ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में करीब 300 बच्चों की मौत की खबर से पूरा परिवार बेहद आहत हुआ। इस घटना ने तीनों भाइयों को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का फैसला लिया। तीनों भाइयों ने करीब 15 लाख रुपए कीमत का 125 गज का अपना भूखंड दान करने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने अंजुमन हुसैनिया संस्था से संपर्क किया और बुधवार को प्लॉट के कागजात संस्था के पदाधिकारियों को सौंप दिए। अंजुमन हुसैनिया के अध्यक्ष तनवीर हैदर ने भाइयों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्लॉट को बेचकर मिलने वाली रकम संस्था के माध्यम से ईरान में प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। घटना सामने आने के बाद इलाके में लोगों ने तीनों भाइयों की जमकर सराहना की और इसे मानवता की मिसाल बताया। हालांकि इस मामले ने सियासी रंग भी ले लिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता अंकित चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से भाइयों की संपत्ति की जांच कराने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि दान की जाने वाली राशि का उपयोग नियमों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई–रिक्शा में बैठी महिला के लाखों के जेवर पार:अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में महिलाएं बातों में उलझाकर बैग से नकदी भी ले गईं
    Next Article
    संभल में रंगदारी न देने पर युवक पर हमला:गाड़ियों में की तोड़फोड़, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment