Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान जेल में बंद यूपी के मर्चेंट नेवी अफसर रिहा:दुबई के रास्ते मुंबई पहुंचे; पत्नी बोली- क्रूड ऑयल की तस्करी में फंसाया गया था

    11 hours ago

    2

    0

    ईरान सरकार ने प्रतापगढ़ के रहने वाले मर्चेंट नेवी अफसर अनिल सिंह और गाजियाबाद के केतन मेहता समेत 8 भारतीयों को जेल से रिहा कर दिया है। इन सभी को क्रूड ऑयल तस्करी के आरोप में 8 दिसंबर 2025 को ईरानी नेवी ने गिरफ्तार किया था। अनिल और केतन के साथ कुल 16 भारतीयों को अरेस्ट किया गया था। 8 को 23 दिसंबर 2025 को ही छोड़ दिया गया, जबकि बाकी 8 भारतीयों को करीब चार महीने जेल में रखने के बाद 26 फरवरी को रिहा किया गया। हालांकि, इजराइल-ईरान युद्ध के चलते वे तुरंत भारत नहीं लौट सके। आखिरकार, सोमवार को ये सभी दुबई के रास्ते मुंबई पहुंचे। मुंबई पहुंचने के बाद नेवी अधिकारियों ने सभी को अपनी कस्टडी में रखा है। अनिल सिंह की पत्नी गायत्री देवी ने कहा कि मेरे पति को झूठे आरोपों में फंसाया गया था। डीजल तस्करी का आरोप फर्जी था। कोई सबूत ईरान पुलिस को नहीं मिला था, फिर भी सभी को इतने दिनों तक जेल में रखा गया। पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत जनप्रतिनिधियों की मदद से पति और उनके अन्य साथी आजाद हो सके हैं, मैं सरकार की तहे दिल से शुक्रगुजार हूं। अब पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से जानिए... 8 दिसंबर को ईरान की नौसेना ने समुद्र में एक मर्चेंट नेवी शिप को पकड़ा था। शिप में कच्चे तेल के कई ड्रम लदे थे। अनिल के बेटे रितुराज ने बताया- शिप पकड़े जाने के 4 दिन बाद तक पापा से कोई संपर्क नहीं हो सका। चार दिन के बाद जब पापा को फोन करने की अनुमति मिली तो उन्होंने हमें फोन करके पूरे मामले की जानकारी दी। 8 जनवरी को उन्होंने दोबारा फोन करके बताया कि हम सभी ईरान की जेल में बंद हैं। 26 फरवरी को मिली रिहाई, लेकिन फंसे रहे रितुराज ने बताया कि पिता को ईरान की जेल से रिहा कराने के लिए केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय को ऑनलाइन लेटर भेजा था। पीएमओ, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय को ट्वीट भी किया था। ईरान शासन ने 26 फरवरी को जेल में बंद भारतीयों को रिहा कर दिया। लेकिन, 28 फरवरी से युद्ध शुरू होने की वजह से वे वहीं फंसे रहे। हालात थोड़े सुधरने के बाद सभी को वहां से निकाला गया। सोमवार सुबह करीब 5 बजे वे दुबई से मुंबई पहुंचे। दुबई की शिपिंग कंपनी में अफसर हैं अनिल सिंह पत्नी ने बताया- अनिल सिंह कई वर्षों से दुबई की एक शिपिंग कंपनी में अफसर थे। पिछले साल अचानक पता चला कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। खबर सुनते ही हमारे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। हमने मदद की गुहार लगाई। बहुत खुश हूं कि वो घर आ रहे हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… सीतापुर में रात 3 बजे मस्जिद को ढहाया:5 बुलडोजर 500 पुलिसवाले लेकर पहुंचे ADM, 12 साल पहले बनी थी यूपी के सीतापुर में मस्जिद को बुलडोजर से ढहा दिया गया। मस्जिद 12 साल पहले बनाई गई थी। एडीएम नीतीश कुमार अफसरों के साथ सोमवार रात 3 बजे मौके पर पहुंचे। बुलडोजर मंगाए गए। इसके बाद मस्जिद को ढहाने की कार्रवाई हुई। सुबह 8 बजे तक मस्जिद को जमींदोज कर दिया। मस्जिद जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव बेहटी में बनी थी। अफसरों ने बताया- मस्जिद अवैध तरीके से तालाब की जमीन पर बनाई गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी PCS पास किया तो मंदिर में फूट-फूटकर रोया, VIDEO:चायवाले का बेटा बना GST अफसर; 4 महीने पहले मां बनीं श्वेता अब SDM
    Next Article
    बरेली SP अंशिका मां के गले लगकर रोईं, VIDEO:विदाई में राजस्थानी लुक; एक रुपए शगुन में हुई संभल SP से शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment