Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान बोला- अमेरिका पर भरोसा पूरी तरह खत्म:पहले भी समझौते से पीछे हट चुका; ट्रम्प बोले- युद्ध 2-3 हफ्तों में खत्म हो सकता है

    6 hours ago

    1

    0

    ईरान ने कहा है कि अमेरिका पर उसका भरोसा पूरी तरह खत्म हो चुका है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका के साथ पिछले अनुभव अच्छे नहीं रहे हैं और उस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने 2015 के परमाणु समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका पहले भी डील से पीछे हट चुका है, इसलिए अब किसी नई बातचीत पर भरोसा नहीं है। अराघची ने साफ किया कि अमेरिका के साथ सहयोगी देशों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान जरूर हो रहा है, लेकिन इसे बातचीत नहीं कहा जा सकता। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अगले 2 से 3 हफ्तों में खत्म हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अपना लक्ष्य हासिल कर चुका है और ऑपरेशन लास्ट स्टेज में है। मंगलवार रात व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका का मकसद ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था। यह अब पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि समझौता होने पर युद्ध पहले भी खत्म हो सकता है। जंग से मिडिल ईस्ट को ₹18 लाख करोड़ का नुकसान यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) ने कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध पूरे इलाके की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक यह संघर्ष अब सिर्फ कुछ देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा संकट बन गया है। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- ईरान जंग में शामिल हो सकता है UAE:होर्मुज को जबरन खोलने में अमेरिका की मदद करेगा; UN में सिक्योरिटी फोर्स के लिए प्रस्ताव
    Next Article
    लखनऊ समेत 20 शहरों में बारिश, फर्रुखाबाद में ओले गिरे:40 जिलों में अलर्ट; किसान बोले- फसलें गिरकर खराब हुईं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment