Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता शुरू:दोनों की 47 साल बाद आमने-सामने बातचीत; ईरान बोला- बैठक फेल हुई तो US-इजराइल जिम्मेदार

    15 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर बातचीत शुरू हो गई है। ईरान के सरकारी टीवी चैनल IRIB ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि दोनों देशों में सीधे बातचीत हो रही है या किसी तीसरे देश के जरिए। अभी तक इस बातचीत की कोई तस्वीर नहीं आई है। अमेरिका का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं, जबकि ईरान का नेतृत्व संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं। 47 साल पहले यानी 1979 में ईरान की इस्लामिक क्रांति के बाद पहली बार है जब दोनों देश इतने बड़े स्तर पर आमने-सामने बातचीत कर रहे हैं। इससे पहले ईरान ने कहा था कि अगर इस्लामाबाद में चल रही बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती, तो सिर्फ इजराइल को दोष नहीं दिया जा सकता। इजराइल और अमेरिका के फैसले जुड़े हैं, इसलिए वार्ता फेल होने पर जिम्मेदारी अमेरिका पर भी होगी। प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे गालिबाफ गालिबाफ ने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एक्स पर एक फोटो शेयर की। इसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी हैं, जिनके साथ उनके खून से सने स्कूल बैग और जूते रखे हैं और फूल भी रखा है। ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और स्कूल का स्टाफ भी शामिल था। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। अमेरिका ने कहा कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका विदेशी बैंकों में जब्त ईरान के 6 अरब डॉलर उसे सौंपेगा? जानें व्हाइट हाउस ने क्या कहा
    Next Article
    वृंदावन हादसा-11 श्रद्धालुओं की मौत, 5 लापता:यमुना से बेटे की लाश निकली तो बुजुर्ग पिता फफक पड़े; 6 महीने पहले सगाई हुई थी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment