Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-रिक्शा और बाइक चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:दिन में रेकी करते, महंगे शौक और मौज-मस्ती के लिए चोरी करते

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में गाड़ी चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के पांच वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें दो ई-रिक्शा और तीन मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक 13 अप्रैल को प्रेमनगर आलमबाग निवासी नटवर लाल गौर ने घर के बाहर खड़े अपने ई-रिक्शा के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं आशुतोष नगर शिवम पार्क निवासी सूरज वर्मा ने भी घर के बाहर खड़ी अपनी बाइक सीटी-100 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 00 सीसीटीवी फुटेज खंगाले दोनों मामलों में कृष्णानगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके लिए चार टीमें लगाई गईं। टीमों ने करीब 500 सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की गई। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आशाराम बापू मार्ग से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रामादेवी कानपुर निवासी शैलेंद्र और बेगरिया दुबग्गा निवासी नितेश कुमार शाह के रूप में हुई। दिन में दुकानों में काम करते दोनों दिन में दुकानों में काम करते हैं और रात को चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इनके पास से दो चोरी के वाहन बरामद हुए। पूछताछ और निशानदेही पर आरोपी नितेश के कांशीराम कॉलोनी हंसखेड़ा स्थित किराए के मकान से तीन अन्य चोरी के वाहन भी बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दो ई-रिक्शा और तीन मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। ये वाहन कृष्णानगर, मोहन रोड, हरदोई रोड और लालाबाग पुल क्षेत्र से अलग-अलग समय पर चोरी किए गए थे। पुलिस ने वाहन बरामद किए दोनों महंगे शौक और मौज मस्ती के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपी शैलेन्द्र के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में पहले से चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सनातन महापरिषद ने मनाया 'गो सम्मान दिवस':लखनऊ में गौमाता को राष्ट्र सम्मान दिलाने का संकल्प
    Next Article
    बांदा में गैंगस्टर गिरफ्तार, 7 लाख के जेवर बरामद:मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी, अवैध तमंचा भी मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment