Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडिगो की गुवाहाटी फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते पुणे लौटी:लैंडिंग गियर अंदर नहीं जा सका था, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित; 192 लोग सवार थे

    16 hours ago

    5

    0

    पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार सुबह उड़ान भरने के कुछ देर बाद वापस पुणे लौट आई। विमान का लैंडिंग गियर ऊपर नहीं जा सका था और बाहर ही रह गया। पायलट ने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी। इसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 192 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और अन्य बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया। रनवे के ऊपर से गुजारा विमान, फिर सुरक्षित उतारा लैंडिंग से पहले विमान को रनवे के ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ाया गया, ताकि देखा जा सके कि उसका लैंडिंग गियर ठीक से खुला है या नहीं। इसके बाद सुबह 9:04 बजे विमान को पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। लैंडिंग के बाद तीन दमकल गाड़ियों और दो एंबुलेंस की मदद से विमान को बे नंबर-7 पर ले जाया गया। जांच में विमान की स्थिति सुरक्षित मिलने के बाद सुबह 9:10 बजे इमरजेंसी हटा दी गई। इसके बाद विमान में एयरोब्रिज लगाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों को गुवाहाटी भेजने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, विमान में सवार सभी 192 लोग सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई। इंडिगो अब यात्रियों को गुवाहाटी पहुंचाने के लिए बेंगलुरु से दूसरा विमान पुणे भेजने की तैयारी कर रही थी। लैंडिंग गियर: विमान के पहिए, जिनसे वह रनवे पर उतरता है लैंडिंग गियर विमान के पहिए और उन्हें संभालने वाले हिस्से को कहते हैं। इन्हीं पहियों की मदद से विमान रनवे पर उतरता है और जमीन पर चलता है। उड़ान भरने के बाद ये पहिए विमान के अंदर चले जाते हैं, ताकि हवा में उड़ते समय रुकावट न हो। उतरने से पहले इन्हें फिर बाहर निकाला जाता है। लैंडिंग गियर बाहर अटकने से उड़ान में जोखिम, इसलिए वापस लौटा विमान विमान का लैंडिंग गियर उड़ान भरने के बाद अंदर नहीं जा सका और बाहर ही अटका रहा। इससे विमान की उड़ान प्रभावित हो सकती थी और ईंधन की खपत भी बढ़ सकती थी। साथ ही, लैंडिंग गियर में खराबी के कारण सुरक्षित लैंडिंग को लेकर जोखिम था। इसलिए पायलट ने एहतियात के तौर पर उड़ान जारी रखने के बजाय विमान को पुणे वापस लाने का फैसला किया। भारत में पहले भी लैंडिंग गियर में खराबी की घटनाएं हुईं अक्टूबर 2024: एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट त्रिची लौटी 11 अक्टूबर 2024 को त्रिची से शारजाह जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का लैंडिंग गियर उड़ान भरने के बाद अंदर नहीं जा सका। विमान में 141 लोग सवार थे। हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के कारण विमान करीब ढाई घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद उसे त्रिची एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। जांच में हाइड्रोलिक सिस्टम में तेल का रिसाव मिला। फरवरी 2017: एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी दिल्ली से कोच्चि जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 933 के पहिए उड़ान भरने के बाद अंदर नहीं जा सके। विमान में 234 यात्री सवार थे। जांच में पता चला कि इंजीनियर लैंडिंग गियर में लगे सुरक्षा पिन निकालना भूल गए थे। इसके चलते विमान को करीब 40 मिनट बाद दिल्ली वापस लाना पड़ा। जुलाई 2016: एयर इंडिया की फ्लाइट गया लौटी गया से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 433 के लैंडिंग गियर में तेल का रिसाव हो गया था। इस वजह से विमान के पहिए अंदर नहीं जा सके। विमान में 127 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे। उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद ही विमान को गया एयरपोर्ट पर वापस उतारना पड़ा। सभी यात्री सुरक्षित थे। --------------- ये खबर भी पढ़ें… इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी दरवाजे से छेड़छाड़:दिल्ली से पुणे जा रहा था प्लेन, लीवर छूने पर अलार्म बजा; यात्री पर केस दर्ज दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर ने इमरजेंसी दरवाजे के लीवर से छेड़छाड़ की। इससे उड़ान के दौरान अलार्म बज गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    छठ पूजा का पहला अर्घ्य आज:बिहार में 10 हजार से ज्यादा घाटों पर डूबते सूरज की पूजा होगी; 50 लाख प्रवासी घर लौटे
    Next Article
    मोदी बोले-नक्सली हिंसा से सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हुआ:हमने इसका खात्मा किया; जनजातीय समाज के लिए ₹3 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment