Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ICC रैंकिंग- शुभमन गिल नंबर-2 वनडे बल्लेबाज:ईशान किशन की 21 स्थान की छलांग, टेस्ट में 36 साल बाद न्यूजीलैंड का बॉलर टॉप पर

    1 day ago

    2

    0

    अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टॉप स्कोरर रहे भारतीय कप्तान शुभमन गिल की ICC रैंकिंग में उछाल आया है। वह वनडे में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वह पांचवें नंबर पर थे। बुधवार को जारी हुई साप्ताहिक रैंकिंग में गिल वनडे नंबर-1 पर काबिज न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में 238 रन बनाए थे। वहीं, ईशान किशन 21 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 43वें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारतीय बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा को 34 और अर्शदीप सिंह को 16 स्थान का फायदा मिला है। टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के मैट हैनरी भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। यह 36 साल बाद है, जब न्यूजीलैंड का कोई गेंदबाज पहले स्थान पर आया है। इससे पहले 1990 में रिचर्ड हैडली टेस्ट के टॉप गेंदबाज थे। रोहित चौथे नंबर पर बरकरार, विराट को एक पायदान का नुकसान विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज से बाहर हो गए थे। विराट की रैंकिंग पर इसका असर पड़ा है। पिछले हफ्ते वह दूसरी पोजिशन पर थे, इस बार खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। जबकि रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में उन्होंने 143 रन बनाए थे, जिसमें एक फिफ्टी शामिल है। तीन भारतीय गेंदबाजों को भी फायदा वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के तीन खिलाड़ियों ने बड़ी छलांग लगाई है। अर्शदीप सिंह 16 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा 34 पायदान की बढ़त के साथ 58वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर 17 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 71वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर तीसरे स्थान पर हैं। टेस्ट बैटर्स में इंग्लैंड के जो रूट फिर बने नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के स्टैंड-इन कप्तान जो रूट दो पायदान ऊपर चढ़ टॉप पर पहुंच गए हैं। दूसरे नंबर पर हैरी ब्रूक और तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड हैं। हेनरी ने बुमराह के साथ शेयर की टॉप पोजिशन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की 253 रनों की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। अब हेनरी ने जसप्रीत बुमराह के साथ नंबर-1 की पोजिशन शेयर की है। बुमराह नवंबर 2024 में कागिसो रबाडा को पीछे छोड़ने के बाद से अकेले इस टॉप पोजिशन पर काबिज थे। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क हैं। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस वर्ल्डकप में भारत का सेमीफाइनल पहुंचना मुश्किल विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-A का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। रविवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में उसकी पहली हार दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158/7 रन बनाए थे। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका ने टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैभव सूर्यवंशी को अलग चेंजिंग रूम मिलेगा:परिवार भी होटल में साथ रहेगा, ICC की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के कारण फैसला
    Next Article
    सू्र्यवंशी की डेब्यू सीरीज की टाइमिंग बदली:भारत-आयरलैंड मुकाबले अब शाम 6 बजे से, विमेंस वर्ल्ड कप से क्लैश बनी वजह

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment