Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंचौली में मिशन शक्ति अभियान, एंटी रोमियो टीम भी मौजूद:बाल कल्याण अधिकारी ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के नगली ईशा गांव में उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देश पर, तथा क्षेत्र अधिकारी के मार्गदर्शन में एंटी रोमियो टीम, मिशन शक्ति टीम और बाल कल्याण टीम ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बाल कल्याण अधिकारी (CWO) ने ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को बच्चों के अधिकारों और उनके विकास से संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बाल कल्याण अधिकारी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया, जिसके तहत बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है। उन्होंने बाल विवाह को कानूनी अपराध बताते हुए महिलाओं से अपील की कि वे अपनी बेटियों का कम उम्र में विवाह न करें, बल्कि उन्हें शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाएं। शिविर में बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए 'पुष्टाहार' के महत्व पर भी चर्चा की गई। महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिलने वाले सूखे राशन और बच्चों के नियमित टीकाकरण के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारी ने बाल श्रम और अनाथ बच्चों के संबंध में जानकारी देने की अपील की, ताकि उन्हें 'उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' के तहत सहायता मिल सके। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें बच्चों के शोषण या बाल श्रम की शिकायत के लिए 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए 1090 (वूमेन पावर लाइन), और किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए 112 (इमरजेंसी सर्विस) शामिल हैं। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान और एंटी रोमियो स्क्वायड के कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी एसआई दिव्या चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित और सशक्त बनाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गट माइक्रोब्स और गॉलस्टोन पर रिसर्च:IIT कानपुर और GSVM मेडिकल कॉलेज देश की पहली रिसर्च करेगा
    Next Article
    डॉ. संजीव गुप्ता बने सीएसए के कुलपति:28 अक्टूबर से पद खाली था, मंडलायुक्त के पास अतिरिक्त प्रभार था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment