Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. संजीव गुप्ता बने सीएसए के कुलपति:28 अक्टूबर से पद खाली था, मंडलायुक्त के पास अतिरिक्त प्रभार था

    3 hours ago

    1

    0

    चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में 168 दिन बाद कुलपति की नियुक्ति हुई है। सहायक महानिदेशक तिलहन व दलहन आईसीएआर नई दिल्ली को डॉक्टर संजीव गुप्ता को राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने तीन साल के लिए कुलपति नियुक्त किया है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने दी है। मंडलायुक्त के पास था अतिरिक्त प्रभार बीते 28 अक्टूबर को वीसी डॉ. आनंद कुमार सिंह के इस्तीफा देने के बाद से यह पद रिक्त था।मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। नव नियुक्त वीसी डॉ संजीव गुप्ता इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे आईसीएआर के सहायक महानिदेशक तिलहन व दलहन हैं। इससे पहले उन्होंने आइसीएआर के विभिन्न संस्थानों में कृषि वैज्ञानिक के रूप में काम और सेवाएं प्रदान की है। व्यापक शोध का है अनुभव डॉ. गुप्ता को पादप जैव प्रौद्योगिकी, फसल अनुवांशिक एवं पादप प्रजनन व आण्विक प्रजनन में व्यापक शोध का अनुभव है। विश्वविद्यालय में डॉ. गुप्ता के कुलपति बनने से कृषि शोध, प्रसार और कृषि शिक्षा के कार्यों में और अधिक गतिशीलता आयेगी। माना जा रहा है कि सीएसए को वीसी मिलने के बाद शैक्षणिक कार्यों को गति मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंचौली में मिशन शक्ति अभियान, एंटी रोमियो टीम भी मौजूद:बाल कल्याण अधिकारी ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
    Next Article
    औराई में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव:सांसद डॉ. विनोद बिंद बोले- बाबासाहेब का जीवन समानता और न्याय का प्रतीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment