Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IAS डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने लिया मुरादाबाद DM का चार्ज:प्राइमरी शिक्षक से आईएएस बने हैं; संभल ऐतिहासिक फैसलों के बाद मुरादाबाद में नई शुरुआत

    10 hours ago

    1

    0

    IAS डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे मुरादाबाद पहुंचकर डीएम का चार्ज संभाल लिया है। डॉ. पेंसिया के मुरादाबाद पहुंचने पर उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने ट्रेजरी पहुंचकर मुरादाबाद के कलक्टर का चार्ज औपचारिक रूप से ग्रहण किया। चार्ज संभालते ही DM ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि कानून व्यवस्था अच्छी है, लोग इसे बनाए रखें। जो सहयोग करेंगे वो सहयोग पाएंगे लेकिन जो इसमें असहयोगी की भूमिका निभाएंगे, प्रशासन भी उनके साथ असहयोगी की तरह की पेश आएगा। डॉ.राजेंद्र पेंसिया मूल रूप से राजस्थान के श्री गंगानगर जिले की श्रीकरणपुर तहसील के निवासी हैं। डॉ. राजेंदर पेंसिया ने 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी में 345वीं रैंक हासिल की थी। इसके पहले वर्ष 2005 में उनका चयन शिक्षक और फिर बीडीओ के पद के लिए हुआ था। किताबों से बेहद प्यार करने वाले पेंसिया यहीं नहीं रुके और आरएएस बनने के अपने अगले लक्ष्य की ओर काम करना शुरू कर दिया। आरएएस परीक्षा में आठवां स्थान प्राप्त किया था उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का फल यह मिला कि उन्होंने 2011 में आरएएस परीक्षा में आठवां स्थान प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने आईएएस की तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत का फल उन्हें पांचवें प्रयास में मिला और आज वे आईएएस अधिकारी बन गए हैं। उनके पिता अशरफी चंद बीएसएनएल में कार्यरत थे। सरकार के भरोसेमंद अफसरों के रूप में गिना जाता है डॉ. पेंसिया संभल में एक शानदार पारी खेलने के बाद मुरादाबाद पहुंचें हैं। संभल में हरिहर मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में सर्वे कराने को लेकर वह नेशनल लेवल पर सुर्खियों में रहे। उन्हें सरकार के भरोसेमंद अफसरों के रूप में गिना जाता है। संभल में प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार कराने से लेकर सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से बने धर्म स्थलों को ध्वस्त कराने के लिए भी डॉ.पेंसिया सुर्खियों में रहे हैं। संभल में अपने 26 महीने के कार्यकाल में कड़े और ऐतेहासिक फैसले लेने वाले पेंसिया मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल के बैचमेट भी हैं। दोनों ही अधिकारियों ने 2015 में यूपीएससी परीक्षा क्रेक की है। इसी बैच में सतपाल अंतिल का चयन आईपीएस के रूप में जबकि डॉ. राजेंद्र पेंसिया का सिलेक्शन आईएएस के रूप में हुआ था। जिलाधिकारी के तौर पर डॉ. पेंसिया की यह दूसरी तैनाती है। संभल में बतौर डीएम उनकी पहली पोस्टिंग थी। लेकिन पहले ही जिले में उन्होंने अपने कामकाज से सरकार का विश्वास जीता और अब उन्हें वेस्ट यूपी के एक बड़े जिले की बागडोर सौंपी गई है। चार्ज लेने के बाद डॉ. पेंसिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट्स को शीर्ष प्राथमिकता पर लेंगे और जनसुनवाई को जवाबदेहीपूर्ण बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता अपनी समस्या को लेकर बेझिझक उनके पास आ सकती है। देखिए तस्वीरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में बस की टक्कर से महिला की मौत:पति गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने किया हंगामा; चालक हिरासत में
    Next Article
    सुल्तानपुर में 2 बाइकों की टक्कर, दो की मौत:महिला और बच्चा समेत तीन गंभीर रूप से घायल, हेलमेट नहीं पहना था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment