Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हावड़ा में EVM खराब होने पर हंगामा, 2 हिरासत में:नादिया में BJP एजेंट पर हमला; बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें लगीं

    5 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होना था, लेकिन सुबह 5.30 बजे से ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे थे। ज्यादातर बूथों पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी है। हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को हंगामा हो गया। CRPF जवानों ने दो लोगों को हिरासत में लिया। नादिया के छपरा में BJP एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं पानीहाटी से BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने EVM में खराबी की बात कही। सेकेंड फेज के चुनाव में सबसे कड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर होने वाला है। यह CM ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है। ममता के खिलाफ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। सुवेंदु 2021 में ममता को नंदीग्राम से हरा चुके हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को चुनाव के रिजल्ट आएंगे। चुनाव से जुड़ी 3 तस्वीरें… पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज के चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Bengal Election 2026 | Mahua Moitra की बढ़ी मुश्किलें, IPS अजय पाल शर्मा की 'मानहानि' और AI वीडियो मामले में FIR दर्ज
    Next Article
    यूपी का बांदा लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, पारा 45.6°C:राजस्थान में धूलभरी आंधी चलेगी, उत्तराखंड-हिमाचल में ओले गिरेंगे; ओडिशा में लू सेंटर बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment