Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हादसे 4 मौतों के बाद शव रखकर लगाया जाम:घायल महिला ने भी तोड़ा दम, सभी को 50-50 लाख मुआवजे की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान घायल पूजा ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जग्गाहेड़ी स्थित कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज के बाहर परिजनों ने पापन पुत्र प्रकाश, उनके पुत्र अभी और पुत्री राधिका के शवों को पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। हादसे में मृत चौथी व्यक्ति पूजा पत्नी पापन का शव मेरठ मोर्चरी में है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद मुजफ्फरनगर लाया जाएगा। प्रदर्शनकारी परिजन और ग्रामीण प्रत्येक मृतक के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि इस हादसे से उनका परिवार पूरी तरह उजड़ गया है और उन्हें आर्थिक सहायता के साथ न्याय भी मिलना चाहिए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ फुगाना, सीओ सदर सहित कई थानों का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस-प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहा है। अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। परिजन अपनी मांगों पर कायम हैं, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हैदरनगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पापन, उनके पुत्र अभी, पुत्री राधिका और अब घायल पूजा की भी मौत हो गई है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि समाधान के बजाए पुलिस उन्हें डराने और धमकाने में जुटी हुई है। पुलिस उन पर दबाव बना रही है कि अगर जाम लगाओगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों ने भी पुलिस को दो टूक कहा कि जब तक इंसाफ नहीं होता, तक वो लोग नहीं हटेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में लोडिंग टैक्सी की टक्कर से छात्र की मौत:घर लौटते समय हुआ हादसा, परिजन बोले- भाई-बहनों में सबसे छोटा था
    Next Article
    हरदोई में स्टंट करते कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज:राहगीरों को खतरे में डालने पर पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिस हुई सतर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment