Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में साइबर ठगी, महिला से लाखों की धोखाधड़ी:फेसबुक पर 'भाई' बनकर युवक ने ऑनलाइन और नकद पैसे लिए

    6 hours ago

    2

    0

    हाथरस में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हुई है। फेसबुक पर खुद को भाई बताकर एक युवक ने महिला से ऑनलाइन और नकद मिलाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़िता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सादाबाद क्षेत्र की निवासी चंद्रवती पत्नी जगन प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब सात माह पहले उसके मोबाइल पर फेसबुक के माध्यम से विपिन गुप्ता नामक व्यक्ति का अनुरोध आया था। युवक ने फेसबुक पर भेजा था अपना फोटो युवक ने एक फोटो भेजकर पूछा कि वह उसे बहन, दोस्त या प्रेमिका में से क्या बनाना पसंद करेगी। महिला ने बहन बनने की बात कही, जिसके बाद दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता बन गया। आरोप है कि युवक ने मीठी बातों और भरोसे में लेकर महिला से अलग-अलग खातों में ऑनलाइन पैसे मंगाने शुरू कर दिए। शुरुआत में 12 हजार रुपये लिए गए, और बाद में विभिन्न खातों में कई किश्तों में करीब चार लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। महिला ने पुलिस को ट्रांजेक्शन की रसीदें भी सौंपी हैं। तहरीर के अनुसार, आरोपी ने मनोज कुमार चौधरी, प्रवेश, पवन कुमार, अशोक पासवान, राजबलम कुमार, मूसाखान साजिद खान, मनीष ट्रेडर्स और अन्य खातों में यह रकम डलवाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने बाद में पांच लाख रुपये नकद उधार मांगे और दो माह में वापस करने का भरोसा दिया। विश्वास में आकर महिला ने आलू बिक्री से मिले रुपये लेकर खंदौली जाकर आरोपी को नगद रकम दे दी। पुलिस कर रही मामले में जांच पड़ताल.... इसके बाद युवक ने फोन उठाना बंद कर दिया और महिला का नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी और छल कर उससे लाखों रुपये हड़प लिए हैं। पीड़िता ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति की लम्बी उम्र के लिये महिलाओं ने रखा व्रत:बरगद के पेड़ का किया 108 बार परिक्रमा,बोली-पति के दीर्घायु के लिए की है कामना
    Next Article
    सीतापुर में टक्कर के बाद कार में लगी आग, VIDEO:कार मालिक-चालक ने कूदकर बचाई जान, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment