Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में डॉक्टर से 14 लाख की धोखाधड़ी:प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस में एक वरिष्ठ चिकित्सक के साथ प्लॉट दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर लंबे समय तक कार्रवाई न होने के बाद, अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ रोड निवासी चिकित्सक डॉ. प्रदीप रावत ने आरोप लगाया है कि जनवरी 2014 में आवास विकास कॉलोनी निवासी दवा कारोबारी सूर्यकांत गुप्ता और आगरा रोड निवासी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने उन्हें यमुना एक्सप्रेस-वे के पास 150 वर्गगज का प्लॉट दिलाने का वादा किया था। डॉ. रावत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने उनसे तीन किस्तों में कुल 14 लाख रुपये लिए थे। डॉ. रावत ने बताया कि वर्षों बीत जाने के बाद भी उन्हें न तो प्लॉट की रजिस्ट्री मिली और न ही उनकी रकम वापस की गई। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और बाद में उनसे संपर्क तोड़ लिया। पीड़ित चिकित्सक ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई अन्य लोगों से भी करोड़ों रुपये की ठगी की है। डॉ. रावत के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है, जिसका जिक्र उन्होंने फरवरी 2025 और नवंबर 2025 की घटनाओं के संबंध में किया है। पुलिस कर रही मामले में जांच पड़ताल... डॉ. रावत ने पहले पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर उन्हें अंततः कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद, थाना हाथरस गेट पुलिस ने अब संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से 3 दिन तक हीटवेव का रेट अलर्ट:आगरा में फिर पहुंचा 43°C तापमान, 26-27 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना
    Next Article
    गाजीपुर पथराव- सपा के 47 नेताओं पर नामजद मुकदमा:200 अज्ञात पर भी केस, कटरिया गांव में बवाल के बाद कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment