Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्यारोपी फरार होने में दो सिपाहियों पर केस:प्रयागराज में दो दिन पहले चकमा देकर भाग निकला था बेटे के कत्ल का मुल्जिम

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल से हत्या का एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। लापरवाही बरतने के आरोप में दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक की तहरीर पर दर्ज हुई FIR जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी की शिकायत पर कोतवाली थाने में कार्रवाई की गई। तहरीर में बताया गया कि प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी बाबूलाल वर्मा (45) को तबीयत बिगड़ने पर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा के लिए महेशगंज थाने के कांस्टेबल विनय कुमार और रानीगंज थाने के हेड कांस्टेबल शिवाजी की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान 30 अप्रैल की रात बंदी अस्पताल से फरार हो गया। आरोपी की तलाश में दबिश कोतवाली थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपी बाबूलाल वर्मा और दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी प्रतापगढ़ ने की कार्रवाई घटना के बाद जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी। पत्र का संज्ञान लेते हुए एसपी ने बंदी की सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बेटे की हत्या के आरोप में जेल में था बंद बाबूलाल वर्मा दिसंबर 2025 से जिला कारागार में बंद था। उस पर अपने ही 10 वर्षीय बेटे की हत्या का आरोप है। जांच में सामने आया था कि उसने पत्नी और उसके कथित प्रेमी को फंसाने के लिए बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी थी। 25 अप्रैल से अस्पताल में था भर्ती जेल प्रशासन के अनुसार 25 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे बाबूलाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे पहले राजा प्रताप बहादुर अस्पताल प्रतापगढ़ और बाद में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही वह फरार हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में पुलिस वाहन में सवारियां भरते VIDEO:रामपुर के वाहन के रूप में हुई पहचान, महिला सुरक्षा ड्यूटी में लगी थी गाड़ी
    Next Article
    बब्बर शेर विश्वा की तबीयत बिगड़ी:इटावा सफारी पार्क में विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में इलाज जारी, 2022 में हुआ था जन्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment