Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्या के प्रयास में वांछित 3 आरोपी गिरफ्तार:भटनी पुलिस ने देवरिया में की कार्रवाई, पूछताछ जारी

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों को लल्लन तिराहा के पास से पकड़ा और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना भटनी में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्तों की पहचान अर्जुन यादव, अजीत यादव और रोहित कुशवाहा के रूप में हुई है। ये तीनों धर्मखोर बाबू गांव के निवासी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। इन्हें 28 मार्च को गिरफ्तार किया गया। यह मामला 22 जनवरी का है। धर्मखोर बाबू निवासी राजा ठाकुर ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके घर के सामने इंटरलॉकिंग सड़क की उखड़ी ईंटों को ठीक करने के दौरान विवाद हो गया था। राजा ठाकुर के अनुसार, इसी विवाद के दौरान उक्त अभियुक्तों ने लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर उनके भाई राजेश और हरिकेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस कर रही थी आरोपियों की तलाश घटना में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में शनिवार को मिली सूचना के आधार पर भटनी पुलिस टीम ने लल्लन तिराहा के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में मिशन शक्ति के तहत ‘रन फॉर एंपावरमेंट:113 प्रतिभागियों ने दौड़ लगाकर दिया महिला सुरक्षा का संदेश
    Next Article
    अयोध्या में किसान डीजल के लिए थाने पहुंचा:डिब्बे में तेल न मिलने से सिंचाई रुकी, पुलिस ने पर्ची देने से इनकार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment