Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हॉस्टल में छात्र का शव मिला, परिसर में सनसनी:आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में BSc थर्ड ईयर का छात्र था मृतक

    2 hours ago

    1

    0

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में अध्ययनरत बीएससी तृतीय वर्ष के एक छात्र का शव उसके हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। 22 वर्षीय छात्र का शव अमरावती छात्रावास के कमरा नंबर 9 में पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ पाया गया। मृतक छात्र की पहचान अनिल तिवारी पुत्र जीवननाथ तिवारी 22 वर्ष के रूप में हुई है, जो गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ओझा का पुरवा का निवासी था। वह अमरावती छात्रावास के कमरा नंबर 9 में अपने दो साथियों,गोरखपुर के हर्षित जायसवाल और सोनभद्र के विपिन देव पाण्डेय, के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार,1अप्रैल की रात अनिल तिवारी के दोनों साथी किसान भवन हॉस्टल में अपने दोस्तों के कमरे में रुक गए थे। अगले दिन, 2अप्रैल को, वे मेस में भोजन करने के बाद सीधे परीक्षा देने चले गए और अपने कमरे पर नहीं लौटे। दोपहर करीब 1 बजे एक पार्सल डिलीवरी कर्मी अनिल तिवारी के कमरे पर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद होने और आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने आसपास के छात्रों को सूचित किया। छात्रों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो छात्र अनिल का शव पंखे से लटका मिला।उसके पैर तख्त पर टिके थे और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी, जिनमें अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी, डॉ.भानु और डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. रुद्र प्रताप सिंह शामिल थे, मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने भी फिंगरप्रिंट टीम को बुलाया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वार्डन की अनुपस्थिति और निगरानी की कमी के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। विश्वविद्यालय परिसर में पहले भी कई संदिग्ध मौतें हो चुकी हैं,जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेंद्र मणि तिवारी ने बताया कि छात्र के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामकोला सीट पर कौन मजबूत,विधायक विनय गौड़ या कोई और:सपा से कैलाश चंद या एके बादल? बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    लखनऊ में बिरयानी में पीस को लेकर मारपीट:रेस्टोरेंट संचालक-कर्मचारियों ने ग्राहक का सिर फोड़ा, बचाने आए वकील का हाथ तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment