Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा- यूपी पुलिस के 4 जवानों समेत 5 की मौत:KMP एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो दूसरी गाड़ी से टकराई; रेड कर लौट रहे थे

    4 hours ago

    2

    0

    हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस के 4 जवानों समेत 5 की मौत हो गई। सभी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। मरने वालों में 2 सब इंस्पेक्टर, 2 सिपाही और ड्राइवर शामिल हैं। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) पर धुलावट टोल प्लाजा के पास इनकी गाड़ी आगे चल रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी अपहरण के एक मामले में दबिश देने गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। इसके बाद इनके शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी पलवल की ओर से आ रही थी। ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। एक्सीडेंट के बाद की 3 तस्वीरें… जालौन के उरई थाने में तैनात थे घटनास्थल से पुलिस को एक यूपी पुलिस को आईकार्ड मिला है। यह सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार यादव का है। SI सत्यभान, सिपाही अशोक और प्रदीप के रूप में हुई है। चारों पुलिसकर्मी जालौन के उरई थाने में तैनात थे। ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। पांचों जिस काले रंग की स्कॉर्पियो में जा रहे थे, यह गाड़ी हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड है। यह गाड़ी देखने में बिल्कुल नई लग रही है। थाना प्रभारी बोले- शव अस्पताल में भेजे तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि पांचों शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। यह पता लगाया जा रहा है कि पांचों कहां जा रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथ जोड़, कान पकड़कर बजरंगबली से माफी मांगी:लखनऊ में 1000 भंडारे, सीएम योगी ने बधाई दी; डीएम ने बांटी पूड़ी
    Next Article
    बस्ती में सड़क किनारे मिले शव का खुलासा:48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू और वाहन बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment