Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा महिला आयोग में पेश नहीं हुए मासूम शर्मा:अध्यक्ष बोलीं- एक और मौका देंगे, फिर कार्रवाई करेंगे; शो में गालियां देने पर बुलाया था

    8 hours ago

    2

    0

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शो के दौरान गालियां देने के मामले में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा शनिवार को पंचकूला में राज्य महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने अपने वकील को भेजा। इस पर आयोग ने मासूम शर्मा को पेश होने का एक और मौका दिया। एक दिन पहले चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मासूम ने कहा था कि मैं आयोग के सामने पेश नहीं होऊंगा। अभी बिजी चल रहा हूं। इसे लेकर आयोग को ईमेल के जरिए सूचना दे दी है। गाली देने के मामले में माफी मांग चुका हूं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा- मासूम शर्मा ने खुद कहा कि वह 2009 से गालियां दे रहा है और खुद को बहुत बड़ा कलाकार बताता है। उन्होंने मासूम शर्मा को समन भेजा था। शनिवार होने के बावजूद ऑफिस खुला रखा, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। उसका वकील जवाब लेकर आया। मासूम शर्मा को पेश होने का एक और मौका दिया जाएगा, और अगर वह उस तारीख पर भी पेश नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रोग्राम में स्टेज से गालियां दीं मासूम शर्मा ने 11 अप्रैल को देहरादून के DAV कॉलेज में शो करने पहुंचे थे। इस दौरान, मासूम ने मंच से कहा- कोई गुंडा मुझे मारने के लिए आया था। मैंने उसे कहा कि मैं देहरादून में प्रोग्राम कर रहा हूं, अगर तेरे में दम है तो यहां आ। होटल छोड़कर यहां आ, टाइम रख ले।" इस दौरान मासूम ने मंच से ही कॉलेज स्टूडेंट के सामने गालियां दीं। इस लाइव प्रोग्राम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। उनके जाने के बाद मासूम शर्मा मंच पर भड़क गए। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश शर्मा भी मौजूद थे। पढ़िए मासूम ने विवाद पर क्या कहा… 5 दिन पहले देहरादून में हो चुकी FIR देहरादून में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ 5 दिन पहले ही पुलिस ने मामला दर्ज कर चुकी है। डालनवाला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 296 (अश्लील कृत्य और गाने), धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान), धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द या कृत्य) और धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ये मामला सत्यम शिवम छात्र संगठन (डीएवी कॉलेज) के छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने सिंगर को नोटिस जारी कर दिया था। उनसे 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा था। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. मासूम शर्मा ने स्टेज से फिर गालियां दीं,VIDEO: देहरादून शो में बोले- गुंडा मारने आया, मैंने उसे कहा, हरियाणा छोड़कर यहां आ हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बार फिर स्टेज पर गाली दी। शनिवार को वह उत्तराखंड के देहरादून में DAV कॉलेज में शो करने पहुंचे थे। इस दौरान, मासूम ने मंच से कहा कि "कोई गुंडा मुझे मारने के लिए आया था। मैंने उसे कहा कि मैं देहरादून में प्रोग्राम कर रहा हूं, अगर तेरे में दम है तो यहां आ। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे मासूम शर्मा:चंडीगढ़ में बोले- बिजी हूं; धमकी देने वाला BJP के मंच पर दिखा, दिमाग में टेंशन हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा शनिवार को राज्य महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा- अभी बिजी चल रहा हूं। इसे लेकर आयोग को ईमेल के जरिए सूचना दे दी है। देहरादून में स्टेज पर गाली देने के मामले में माफी मांग चुका हूं। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभी नहीं बन रही Hera Pheri 3? अक्षय कुमार को लगा झटका, बोले- मंत्र पढ़ना पड़ेगा, मैं तब तक बूढ़ा…
    Next Article
    IPL में बेंगलुरु-दिल्ली, RCB का तीसरा विकेट गिरा:पडिक्कल के बाद सॉल्ट आउट; टीम का स्कोर 100 रन पार

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment