Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा में गेहूं बिक्री पर किसानों का हंगामा:शामली कलेक्ट्रेट का किया घेराव, क्रय केंद्र बनाने की मांग

    9 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद की कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को किसान मजदूर संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की। धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि शामली जिला हरियाणा से सटा हुआ है। हरियाणा में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन किसानों को अपनी फसल बेचने में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि हरियाणा में गेहूं बेचने के दौरान उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, मानो वे कोई अवैध वस्तु बेचने जा रहे हों। किसानों ने मांग की कि प्रत्येक गांव में गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए जाएं। इससे उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा और उनके समय तथा खर्च दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूर वर्ग पर पड़ेगा अतिरिक्त आर्थिक बोझ प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे गैस सिलेंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं महंगी हो गई हैं। इससे किसान और मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया और उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर प्रदर्शन:किसान यूनियन लोक शक्ति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    सिलेंडर की किल्लत, कानपुर में लंबी लाइन:खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता, एक महीने से नहीं मिल रहे सिलेंडर, ब्लैक मार्केटिंग के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment