Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा में आज भात भरने आएंगे अखिलेश यादव:रेवाड़ी में भांजी की शादी में शामिल होंगे; बुआ के घर पहली बार जाएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज हरियाणा आएंगे। वह रेवाड़ी में अपनी भांजी डॉ. श्वेता की शादी में शामिल होंगे। वह परिवार के साथ शाम 5 बजे तक रेवाड़ी पहुंचेंगे और भात भरेंगे। अखिलेश के पिता स्व. मुलायम सिंह यादव की चचेरे बहन कुसुमलता की रेवाड़ी में शादी हुई थी। अब कुसुमलता की नातिन डॉ. श्वेता की शादी है। वह विराट अस्पताल में डॉक्टर हैं। उनके मंगेतर डॉ. ऋषभ भी रेवाड़ी के ही रहने वाले हैं। श्वेता और ऋषभ के परिवार के लोग एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। दोनों की अरेंज मैरिज आज ही ओल्ड राव पैलेस में होगी। श्वेता ने गाजियाबाद, ऋषभ ने बरेली से MBBS की झाल गांव निवासी राजबीर के 2 बेटों में डॉ. ऋषभ बड़े हैं। ऋषभ के पिता राजबीर यादव कृष्णा एजुकेशन सोसाइटी के नाम से स्कूल-कॉलेज चलाते हैं। ऋषभ की स्कूलिंग कोसली में हुई। फिलहाल डॉ. ऋषभ बरेली से MBBS करने के बाद मास्टर ऑफ चिरुर्गिया (MCH) कर रहे हैं। बूढ़पूर गांव निवासी सुखबीर सिंह यादव की बेटी श्वेता की स्कूलिंग रेवाड़ी में हुई। उन्होंने गाजियाबाद से MBBS की। डॉ. श्वेता के भाई डॉ. विराट बाल रोग विशेषज्ञ हैं। रेवाड़ी में 2017 से अपना अस्पताल चला रहे हैं। दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते हैं डॉ. विराट ने कहा कि डॉ. श्वेता और डॉ. ऋषभ की शादी अरेंज मैरिज है। दोनों परिवार लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। श्वेता की मेडिकल की पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों परिवारों ने ऋषभ व श्वेता की शादी पर विचार किया। जब ऋषभ और श्वेता से रिश्ते के बारे में पूछा तो उन्होंने भी हां कर दी। जिसके बाद दोनों परिवारों ने अपनी पुरानी जान-पहचान को रिश्तेदारी में बदलने का निर्णय लिया। पहली बार घर आएंगे अखिलेश अखिलेश के भांजे डॉ. विराटवीर ने बताया कि अखिलेश यादव पहली बार उनके घर आएंगे। वह अपनी भांजी श्वेता को आशीर्वाद देंगे। नाना के बाद हमें भी पहली बार अपने मामा की मेजबानी करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का शेड्यूल जिला प्रशासन के पास भी पहुंच चुका। अब जानिए मुलायम परिवार का रेवाड़ी से क्या नाता…. मुलायम यादव की चचेरे बहन की शादी रेवाड़ी में हुई उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की चचेरी बहन कुसुमलता की शादी रेवाड़ी के नंदरामपुर बास गांव में एडवोकेट महेंद्र सिंह से हुई थी। कुसमलता ने अपनी बेटी संगीता की शादी बूढ़पूर के रहने वाले सुखबीर सिंह से की। संगीता और सुखबीर सिंह के दो बच्चे- विराटवीर और श्वेता हैं। दोनों डॉक्टर हैं और शहर में विराट अस्पताल चलाते हैं। 2021 में कुसुमलता का निधन हुआ मुलायम सिंह यादव यूपी के मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रहते हुए रेवाड़ी आए थे। 31 मार्च 2021 में कुसुमलता का निधन हो गया था। तब मुलायम सिंह उनके घर तो नहीं आए, लेकिन फोन पर परिवार को सांत्वना दी थी। 10 अक्टूबर 2022 को मुलायम सिंह यादव का भी निधन हो गया था। आखिरी बार 2017 में रेवाड़ी आए मुलायम सिंह यादव मुलायम सिंह यादव आखिरी बार सितंबर 2017 में रेवाड़ी आए थे। तब उन्होंने डॉ. विराटवीर अस्पताल का उद्घाटन किया था। इसके बाद मुलायम यादव बिहार के पूर्व CM लालू यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव के मॉडल टाउन स्थित आवास पर भी गए और परिवार के लोगों से बात की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलगाववादी नेता शब्बीर शाह गिरफ्तार, 30 साल पुराने मामले में NIA का एक्शन
    Next Article
    अक्षय तृतीया पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम:पहली बार जगमोहन में विराजमान होकर देंगे बांके बिहारी दर्शन, 3 जोन 13 सेक्टर में बांटा वृंदावन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment