Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चिलचिलाती धूप से बिगड़ न जाए चेहरे की रंगत:गोरखपुर में डॉक्टर ने बताए सनबर्न से बचने के उपाए, बोली- खुद को रखें हाइड्रेटेड

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में गर्मी अपने चरम पर है। लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में अपने स्किन को सनबर्न से कैसे बचाएं, टैनिंग होने पर क्या करें, इसकी जानकारी दी कॉस्मेटोलॉजिस्ट दीप्ति सिंह ने । उन्होंने बताया कि धूप में निकलने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर ही बाहर निकलें। बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करें। ज्यादा देर तक धूप में रहने वाले लोग हर चार घंटे बाद सनस्क्रीन लगाएं। इससे स्किन प्रोटेक्टेड रहता है। इसके अलावा सैलेट, लस्सी, जूस और अन्य तमाम चीजों का सेवन करें। ताकि डिहाइड्रेशन न हो। डाइट में लें हेल्दी चीज उनका कहना है कि स्किन हाइड्रेटेड रहने से धूप का असर चेहरे पर कम पड़ता है। इसलिए हर वो चीज खाना और पीना चाहिए जिससे स्किन को डिहाइट्रेशन से बचाया जा सके। इसमें चुकंदर, गाजर, खीरा और हरी सब्जियां फायदेमंद साबित होंगी। डायरेक्ट धूप में जाने से बचें दीप्ति ने बताया कि गर्मी के दिनों में कभी भी सीधा धूप शरीर पर नहीं पड़ने देना चाहिए। इसके लिए जरूरी प्रीकॉशंस लेने चाहिए। जिसमें छाता और दुपट्टे के इस्तेमाल के साथ चहरा के इस्तेमाल पर ध्यान देना चाहिए। बहुत जरूरी काम होने पर ही धूप में निकलें। अपने मन से कोई भी ट्रीटमेंट न लें उन्होंने स्किन बर्न के बाद करने वाले उपाय भी बताएं। उनका कहना है कि अगर किसी का स्किन बर्न हो जाता है तो सबसे पहले तो उसे स्किन के डॉक्टर या कॉस्मेटोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए। अपने मन से कोई मार्केट से कोई भी क्रीम खरीद कर नहीं लगाना चाहिए। उनसे मिलने से फायदा यह होगा कि वह आपके स्किन के हालत और टोन के हिसाब से क्रीम रिकमेंड करेंगे। वो क्रीम क्लिनिकली प्रूवेन होगा। जो चेहरे को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाएगा। साथ ही बाहर के साथ-साथ स्किन को अंदर से भी प्रोटेक्ट करेगा। जिससे स्किन हेल्दी रहेगी। एलोवेरा का इस्तेमाल करें स्किन को हाईड्रेटेड रखने के लिए एलोवेरा जेल या ओरिजिनल एलोवेरा को चेहरे पर लगाना चाहिए। इसका फायदा ड्राई स्किन वाले लोगों को होगा। इससे लंबे समय के लिए स्किन को हाइड्रेशन मिलेगा। टोनर और मॉश्चराइजर से मिलेगा फायदा उन्होंने बताया कि डेली रूटीन में टोनर और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। टोनर लगाने से चेहरे के बंद पोर्स खुल जाते हैं। जिससे अंदर छिपी गंदगी बाहर निकलती है। साथ ही मॉश्चराइजर लगाने से स्किन ड्राई नहीं होता है। इससे पिग्मेंटेशन से जल्दी छुटकारा मिलेगा। इसमें एक बात का ध्यान रखना जरुरी है कि स्किन डॉक्टर से सलाह लेकर ही किसी भी स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। स्लीप साईकिल पर दें ध्यान स्किन को हेल्दी रखने के लिए स्लीप साईकिल का ठीक रहना सबसे ज्यादा जरुरी है। टाइम न सोने का असर चेहरे पर तेजी से पड़ता है। इससे स्किन अनहेल्दी होती है।और अनहेल्दी स्किन पर कोई भी ट्रीटमेंट जल्दी काम नहीं करता। डॉक्टर के बताएं रूटीन को फॉलो करें स्किन बर्न होने के बाद उसे फिर से नार्मल करने के लिए डॉक्टर के कहे गए हर रूटीन को फॉलो करना जरुरी है। उनके बताए गए डाइट को अपनाना होगा। स्किन किस हालत में है, उसे किस न्यूट्रिशन की जरूरत है, यह सिर्फ एक स्किन स्पेशलिस्ट ही जान सकता है। ज्यादातर मेकअप प्रोडक्ट से स्किन अनहेल्दी हो जाता डॉ. दीप्ति कहना है कि अक्सर लोग मार्केट से कोई भी मेकअप प्रोडक्ट खरीद कर लगा लेते है। इससे स्किन बस बाहर से ही ठीक दिखता है। अंदर से अनहेल्दी होने लगता है। इसीलिए कुछ समय बाद चेहरे डल हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति का स्किन टोन अलग होता है। किसी का ड्राई, किसी का नार्मल तो किसी का ऑयली स्किन होता है। इसलिए कोई भी प्रोडक्ट अपने स्किन टोन के हिसाब से ही इस्तेमाल करना चाहिए। बिना डॉक्टर के सलाह के किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल स्किन खराब कर सकता है। सनबर्न से बचने के कुछ जरुरी उपाय सनबर्न होने पर घरेलू उपाय
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुल की रैलिंग पर बैठकर युवती ने नदी में लगाई-छलांग:शाहजहांपुर में कपड़े धो रहे लोगों ने बचाया, परिवार को लौटाया, VIDEO
    Next Article
    संतकबीरनगर में निषाद पार्टी युवामोर्चा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला:चार थानों की फोर्स और दो सीओ तैनात, पुलिस पर पथराव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment