Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा का युवक अमेरिका में जिंदा जला,VIDEO:केमिकल से भरा ट्रक लेकर जा रहा था, पीछे से दूसरे ने टक्कर मारी; शादी होने वाली थी

    6 hours ago

    2

    0

    हरियाणा के कैथल के 26 वर्षीय युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक रास्ते में हुए एक एक्सीडेंट के चलते अपने केमिकल से भरे ट्रक को साइड लगाकर रुका हुआ था। तभी अचानक से पीछे से एक ट्रक आता है और टक्कर मार देता है। टक्कर होते ही युवक के ट्रक में भरे केमिकल में आग लग जाती है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक करीब 10 साल पहले वर्ष 2016 में अमेरिका गया था और वहां केलिफोर्निया में ट्रक चलाता था। शनिवार रात हादसे के कारण ट्रक में आग लग गई। वह ट्रक में ही जल गया। अब परिवार ने युवक का अंतिम संस्कार करने के लिए उसका शव भारत लाने में सहायता करने की सरकार से गुहार लगाई है। बता दें कि युवक डंकी रूट से अमेरिका गया था। उसकी दो बहनों भी शादी के बाद अमेरिका में सेटल हो गईं चुकी थीं। युवक का भी रिश्ता तय हो गया था और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने गया था विदेश मृतक युवक के चेहरे भाई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उसके चाचा का लड़का सिमरनजीत सिंह अमेरिका में ट्रक चलाता था। परिवार ने युवक को इस उम्मीद से विदेश भेजा था कि वह उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा, लेकिन जैसे ही युवक की मौत की सूचना मिली, परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक की जल्द शादी होने वाली थी चेहरे भाई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सिमरनजीत सिंह का रिश्ता हो चुका था। अब समय निकालकर परिवार जल्दी उसकी शादी करने वाला था, लेकिन परिवार को नहीं पता था कि उनके बेटे की शादी की सपना अधूरे रह जाएंगे। परिवार के लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को अंतिम दर्शन के लिए भारत लाने में सहायता की जाए। दो बहनें भी अमेरिका में रहती हैं इंद्रपाल ने बताया कि सिमरनजीत सिंह के परिवार में उसके पिता सरदार गुरनाम सिंह और माता सुरजीत कौर के अलावा तीन बहनें और हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है, जिनमें से दो बहनें शादी होने के बाद अमेरिका में सेटल हो गईं थी। जबकि एक बहन कैथल में ही रहती है। उन्होंने बताया कि परिवार ने करीब 50 लाख रुपए राशि लगाकर उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। सिमरनजीत सिंह के पिता 8 एकड़ जमीन के जमींदार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TATA से RIL तक, बाजार की 'हीरो' रहीं ये 8 कंपनियां, तगड़ी कमाई
    Next Article
    मुख्यमंत्री रवाना करेंगे सोमनाथ यात्रा विशेष ट्रेन:प्रदेशभर से 1008 श्रद्धालु करेंगे यात्रा, करेंगे महाआरती-रुद्राभिषेक

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment