Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई दौरे का सीएम का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम:शाम 4:05 बजे मल्लावां हेलीपैड उतरेंगे, कार से कार्यक्रम स्थल होंगे रवाना

    3 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को हरदोई जिले का दौरा करेंगे। वे मल्लावां क्षेत्र में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक भी निर्धारित है। मुख्यमंत्री कार्यालय से विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 23 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग से प्रस्थान करेंगे। वे 3:35 बजे ला मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा हरदोई के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:05 बजे मल्लावां स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 4:10 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे से 5:10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। हरदोई, उन्नाव, शाहजहांपुर और कन्नौज जनपदों के जनप्रतिनिधियों तथा संगठन पदाधिकारियों के साथ भी उनकी बैठक होगी। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जनसभा स्थल की तैयारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 5:15 बजे मल्लावां हेलीपैड पहुंचेंगे। वे 5:20 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे और शाम 5:50 बजे ला मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। इसके बाद 5:55 बजे अपने कालिदास मार्ग स्थित आवास के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पृथ्वी दिवस पर “धरती संवाद” में गूंजा संरक्षण का संकल्प:300 से ज़्यादा छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
    Next Article
    पतंजलि ऋषिकुल के छात्रों ने पृथ्वी दिवस पर लिया प्रण:प्रयागराज में 'झूमती पृथ्वी' मॉडल से जगाई जागरूकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment