Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर में फंदे से लटका मिला शव, पिता ने बताया सड़क हादसा

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई में एक युवक ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को घर से बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता ने हालांकि इसे सड़क हादसा बताया था। जिससे पुलिस गुमराह होने की बात कह रही है। घटना बघौली थाना क्षेत्र के निजापुरवा मजरा कोट में रविवार देर शाम करीब 6 बजे हुई। अनूप (35) पुत्र चन्द्रिका ने अपने कमरे के अंदर छत के कुंडे में गमछे से फांसी लगा ली। अनूप पेशे से ट्रक चालक था। उसके परिवार में पत्नी लौंगना और दो बेटियां हैं। अनूप के पिता चन्द्रिका ने आत्महत्या की बात से इनकार किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि अनूप अपने भतीजे सुधाकर की चौथी विदा कराने बघौली थाना क्षेत्र के खुद्दी गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता के बयान को गलत बताते हुए कहा कि शव घर के अंदर से बरामद किया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि अनूप ने आत्महत्या की है, लेकिन उसके पिता गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद पुलिस ने दो हथियार तस्कर गिरफ्तार किए:ऑपरेशन प्रहार में अवैध पिस्टल, कारतूस और कार बरामद
    Next Article
    बरेली में चौपला-बदायूं रोड पर अंडरपास की मांग:बढ़ते ट्रैफिक के बीच 'जरूरत या विकल्प' पर बहस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment